सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित

by

आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 सांय 5 बजे तक

एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 सांय 5:00 बजे तक है। यह जानकारी देते हुए
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिला चम्बा में लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए सेवानिवृत्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो एवं पटवारी के पदों का पुनर्नियोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त अधिकारियों का राजस्व विभाग में कम से कम 5 वर्ष सेवाकाल व अधिकतम आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि पुनर्नियोजित तहसीलदार को 70 हजार, नायब तहसीलदार को 60 हजार, कानूनगो को 50 हजार व पटवारी को 40 हजार मासिक वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र सेवानिवृत्त अधिकारी आवेदन प्रारूप, आवेदन व पुनर्नियोजन से संबंधित अन्य शर्तों व नियमों तथा इस संबंध में अधिक जानकारी उपायुक्त कार्यालय चम्बा अथवा उनकी वेबसाइट https://hpchamba.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया पर जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन

एएम नाथ।  मंडी, 28 नवंबर।  ज़िला बाल संरक्षण इकाई मण्डी द्वारा बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया को समझाने बारे एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों और स्वयं सेवी संस्थानों के करीब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के शीतला ब्रिज से व्यक्ति ने रावी नदी में लगाई छलांग : बीयर बार संचालक अनवर उर्फ अनु ब्रिज से कूदा

एएम नाथ। चम्बा : चंबा में शनिवार को दोपहर 3:00 बजे एक व्यक्ति ने चंबा के शीतल ब्रिज से रावी नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। यहां पर छलांग लगाने के लिए व्यक्ति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 अगस्त : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का प्रवास कार्यक्रम

ऊना, 5 अगस्त – केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर जिला ऊना के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कन्या स्कूल की सभी बच्चियों को 1000-1000 रुपये देने की बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने घोषणा की – कन्या व बाल स्कूल धर्मशाला का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बालिका दिवस के अवसर पर जिला कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) धर्मशाला में छात्राओं से बातचीत की और स्कूल की सभी 351 छात्राओं को 1000-1000...
Translate »
error: Content is protected !!