युवा मामले एवं खेल मंत्रालय आयोजित करेगा प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल

by

15 जनवरी को बिलासपुर के लुहणू मैदान में होंगे चयन ट्रायल

एएम नाथ। चम्बा : युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल (खेलो खेलो ट्राइबल गेम्स-2026) का आयोजन किया जा रहा है, जो कि 14 फ़रवरी 2026 से छतीसगढ़ में प्रस्तावित है। जिसमें एथलेटिक्स, तैराकी, भारोतोलन, कुश्ती, हॉकी तथा फुटबॉल खेल विधाओं की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। एथलेटिक्स में महिला तथा पुरुष वर्ग के लिए 100, 200, 400, 800, 1500 मीटर व 5 और 10 किलोमीटर, हरडल्स 110 व 400 मीटर, लॉन्ग जम्प, हाई जम्प, शॉटपुट, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, 10 किलोमीटर वाक, 4 X 100 रिले, 4 X 400 मीटर रिले के लिए, तैराकी में महिला तथा पुरुष वर्ग के लिए 50, 100 व 200 मीटर फ्री स्टाइल , 50 मीटर बैक स्ट्रोक, 100 मीटर बैक स्ट्रोक , 50 व 100 मीटर ब्रैस्टस्ट्रोक , 50 व 100 मीटर बटरफ्लाई , 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले, 4 X 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले , 4 X 100 मीटर मेडले रिले , भारोतोलन में पुरुष वर्ग के लिए 60, 65, 71, 79, 88, 94, 110 व +110 किलोग्राम, भारोतोलन में महिला वर्ग के लिए 48, 53, 58, 63, 69, 77, 86 व +86 किलोग्राम, कुश्ती में पुरुष वर्ग में 57, 74, 86, 97 व 125 किलोग्राम फ्री स्टाइल, 60, 67, 77, 87, 97 व 130 किलोग्राम ग्रेको – रोमन तथा कुश्ती में महिला वर्ग में 50, 53, 57, 62, 68 व 76 किलोग्राम फ्री स्टाइल इवेंट्स का आयोजन किया जाएगा। उक्त खेलों में भाग लेने हेतु अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय (चरण-1) चयन ट्रायल का आयोजन दिनांक 15 जनवरी 2026 को जिला खेल कार्यालय, लुहणू ग्राउंड, बिलासपुर (हि. प्र.) में किया जाएग। ट्रायल पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में ओपन आयु वर्ग के लिए आयोजित होंगे। इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ी जिनके पास वैध अनुसूचित जनजाति (एसटी) प्रमाण पत्र एवं हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र हो, उक्त ट्रायल में भाग ले सकते हैं। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को कोई यात्रा भता / दैनिक भता देय नहीं होगा। यह जानकारी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चंबा श्री रुपेश द्वारा दी गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कहर बनकर हमास पर बरस रहा इजरायल : हवाई हमले में पांच की मौत- गाजा में अब तक 42,000 फिलिस्तीनी मारे गए

काहिरा  :  इजरायल गाजा पट्टी में हमास पर कहर बनकर टूट रहा है। लगातार हवाई हमलों से जैसे हमास की कमर टूट गई है। इस कड़ी में रविवार तड़के गाजा मस्जिद पर इजरायली हवाई...
article-image
पंजाब

घर-घर जाकर डेंगी के लारवे की जांच करेंगे डेंगी सर्विलेंस टीमों के वालंटियर: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने जिला रोजगार ब्यूरो में 60 वालंटियरों की टीम को हरी झंडी दिखा सर्वे के लिए किया रवाना कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए टीमों की ओर से होशियारपुर व दसूहा शहर...
article-image
पंजाब

पंजाब के 300 से ज्यादा डेरों में पुलिस दुआरा सर्च ऑपरेशन : अमृतपाल सिंह व पपलप्रीत की तलाश करो लेकिन हथियार का इस्तेमाल न करें

जालंधर : वारिस पंजाब दे का चीफ अमृतपाल सिंह 14 वें दिन भी पुलिस की ग्रिफ्त से बाहर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल के धार्मिक स्थलों में छुपने का इनपुट मिला है और...
article-image
पंजाब

आप कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर उम्मीदवार का प्रचार किया।

माहिलपुर – आम आदमी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल के उम्मीदवार सरपंच हरमिंदर सिंह संधू के समर्थन में पार्टी वर्करों ने इलाके के आधा दर्जन के करीब गांवो में जाकर पार्टी उम्मीदवार के समर्थन...
Translate »
error: Content is protected !!