दिल्ली-पाँवटा साहिब एचआरटीसी बस में यात्री को बेहोश कर लूटपाट

by

गिरिपार के दुगाना निवासी बलबीर पुंडीर के साथ हुई घटना

पूरी रात ठंड में बेसुध पड़े रहे पाँवटा साहिब बस स्टैंड पर

परिजनों का आरोप, सूचना के घंटो बाद भी नहीं पहुंची पुलिस’ पू’र्व विधायक बलदेव तोमर ने भी उठाये सवाल

एएम नाथ। पाँवटा साहिब :  एचआरटीसी की पाँवटा साहिब-दिल्ली बस सेवा में गिरिपार क्षेत्र के एक यात्री के साथ लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है। घटना दिल्ली से वापसी पाँवटा साहिब आने के दौरान की है जब किसी ने यात्री बलबीर सिंह पुंडीर निवासी दुगाना नागरिक उपमंडल कफोटा को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर उनसे लाखों रुपये और मोबाईल आदि लूट लिए। रात करीब जब 10 बजे बस पाँवटा साहिब पहुंची तो बस स्टाॅफ ने उन्हें बेहोशी की हालत में बस स्टैंड पर उतारकर बैंच पर लिटा दिया। इस बीच HRTC चौकीदार ने 108 एंबुलेंस और 112 पुलिस को भी सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि सूचना के बाद भी पूरी रात पुलिस ने सुध नहीं ली, जिस कारण कड़ाके की इस ठंड में पीड़ित बस स्टैंड पर पड़े रहे। सुबह सूचना पीड़ित के छोटे भाई तक पहुंची तो वह उन्हे स्थानीय सिविल अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत अब ठीक है। यहाँ पर पुलिस के उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। पूर्व में शिक्षा मंत्री के ओएसडी डाॅ मामराज पुंडीर ने भी पुलिस के प्रति नाराजगी जाहिर की है और उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पंहुची। क्या इस तरह किसी को भी भारी ठंड में मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। यह बड़ी लापरवाही है। इसकी जांच होनी चाहिए।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित बलबीर सिंह पुंडीर कुछ दिन पूर्व दिल्ली गए हुए थे। बीते दिन सांय चार बजे वह दिल्ली से अपनी फसल की पेमेंट लेकर हिमाचल परिवहन निगम की बस से पाँवटा साहिब के लिए निकले, इस दौरान रास्ते में उनके साथ यह घटना हुई।
बता दें कि बलबीर सिंह पुंडीर एक प्रगतिशील किसान, ट्रांसपोर्टर और समाजसेवी है जो हर समय लोगों के सुख-दुख में खड़े रहते हैं।
उधर, पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर ने भी पुलिस की कथित लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। सुबह पीड़ित का हाल जानने अस्पताल पहुंचे बलदेव तोमर ने कहा कि जब पुलिस को रात ही सूचना दे दी गई थी तो पुलिस मौके पर क्यों नहीं पंहुची। इतनी ठंड में बलबीर पुंडीर बस स्टैंड पर पड़े रहे यदि कोई अनहोनी हो जाती तो कौन जिम्मेदार होता। इस मामले पर जांच होनी चाहिए।
उधर, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी अन्वेषण कर रही है। यह पूछे जाने पर कि सूचना मिलने पर भी पुलिस नहीं पहुंची तो उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले ने कहा कि कोई नशे की हालत में पड़ा है। फिर भी पुलिस कर्मी क्यों नहीं पहुंचे इसकी जांच की जाएगी।
बलबीर पुंडीर के भाई और पूर्व मे विशेष कार्यकारी अधिकारी शिक्षा मंत्री हिमाचल सरकार डॉ मामराज पुंडीर ने पुलिस और हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए डीएसपी पौंटा, RM सिरमौर को तुरंत प्रभाव से ससपेंड करने की मांग की है। पुलिस को बार बार सूचना देने के वावजूद भी कोई भी पुलिस का आदमी मोके पर नहीं पहुंचा और इस सर्दी के मौसम मे मेरे भाई को वेहोशी के हालत मे मरने के लिए छोड़ दिया। हैरानी की बात है है कि मुझे SP सिरमौर से बात करनी पड़ी, तब 9 बजे पुलिस का एक जवान उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचा। डॉ. मामराज पुंडीर ने इनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुल्थान में आयुष विभाग द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य शिविर : सीपीएस किशोरी लाल

स्वास्थ्य शिविर में 180 लोगों की जांची सेहत। बैजनाथ, 15 अक्तूबर : मुल्थान मेला ग्राउंड में आयुष विभाग द्वारा एक दिवसीय मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य संसदीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में 20 करोड़ से बनेगा आलू प्रसंस्करण संयंत्र : मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित जसवाल। शिमला / ऊना: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ऊना जिले में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से आलू प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रही है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कसौली जा रहे हैं तो वहां जरूर जाए इन 6 जगहों पर : ट्रिप का मजा होगा दोगुना

एएम नाथ । कसौली : हिमाचल प्रदेश में बसा छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन कसौली, अब सिर्फ सीनिक व्यू और शांत मौसम के लिए ही नहीं, बल्कि अपने खास ट्रैवल एक्सपीरियंस के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रोहड़ू कोर्ट और SDM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

एएम नाथ । शिमला ,:  रोहड़ू क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब रोहड़ू कोर्ट परिसर और एसडीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी के बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र...
Translate »
error: Content is protected !!