सरपंच की पत्नी की हत्या का मामला : बेटा ही निकला कातिल…इंग्लैंड से लौटकर दिया वारदात को अंजाम

by

यमुनानगर :  थाना साढौरा क्षेत्र के गांव श्यामपुर में सरपंच की पत्नी बलजिन्द्र कौर की हत्या के मामले में अपराध शाखा-2 यमुनानगर ने खुलासा कर दिया है।पुलिस का दावा है कि गत 24 दिसंबर की रात हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मृतका के बेटे गोमित राठी ने अपने साथी पंकज के साथ मिलकर की थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर 2025 को गांव श्यामपुर से सरपंच की पत्नी बलजिन्द्र कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की सूचना मिली थी। मामला सामने आने के बाद एसपी कमलदीप गोयल ने एसआईटी गठित की गई। अपराध शाखा-2 की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल और अन्य जांच बिंदुओं के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ीं। जांच में सामने आया कि बलजिन्द्र कौर और उनके बेटे गोमित राठी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। विवाद के चलते करीब दो वर्ष पहले गोमित राठी को इंग्लैंड भेज दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद मां-बेटे के बीच तनाव बना रहा।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गोमित राठी 18 दिसंबर 2025 को बिना किसी को बताए इंग्लैंड से भारत लौट आया था। उसकी इस गुप्त वापसी की जानकारी केवल उसके साथी पंकज पुत्र कुलदीप सिंह निवासी श्यामपुर को थी। पंकज ने गोमित राठी का सहयोग किया और किसी को भी उसकी भारत वापसी की जानकारी नहीं दी।

जांच के अनुसार 24 दिसंबर 2025 की रात गोमित राठी चुपचाप गांव पहुंचा और पशु घर में छिपकर बैठ गया। देर रात को मौका पाकर उसने अपनी मां बलजिन्द्र कौर पर हमला किया। पहले चोट मारकर और फिर गला दबाकर मां की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपित ने शव को पानी की हौदी में फेंक दिया, ताकि मामला हादसा या संदिग्ध स्थिति का लगे। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।अपराध शाखा-2 यमुनानगर की टीम ने जांच के आधार पर गोमित राठी और उसके साथी पंकज को गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से चार दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया है।

डीएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी और हत्या में प्रयुक्त साधनों की बरामदगी की जाएगी। सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दाना मंडी में किसी भी तरह की अवैध वसूली नहीं होगी बर्दाश्त: ब्रम शंकर जिंपा

एस.एस.पी को मंडी में गुंडागर्दी रोकने के लिए उचित एक्शन लेने के दिए निर्देश होशियारपुर, 02 अप्रैल: कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज दाना मंडी होशियारपुर पहुंच कर वहां रेहड़ी व फड़ी...
article-image
पंजाब

पटियाला में आंगन में सो रहे युवक का मर्डर :  मृतक की मां के बयान के आधार पर अनजान लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पटियाला :   भादसों के गांव दंदराला में घर के आंगन में सो रहे 34 वर्षीय युवक का अनजान लोगों ने मर्डर कर दिया। हत्या करने वालों ने जगदेव नामक इस युवक के चेहरे पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 प्वाइंट्स में समझें – भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में मची तबाही, अब तक क्या-क्या हुआ

नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बौखला पाकिस्तान ने गुरुवार रात राजस्थान, जम्मू कश्मीर पंजाब सहित कई राज्यों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सटीकता से सभी मिसाइल और...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ मनाया

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के भौतिक और रासायनिक विज्ञान विभागों द्वारा संयुक्त रूप से ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ मनाया गया। इस दौरान इसरो की मुख्य उपलब्धियों और भारत के...
Translate »
error: Content is protected !!