पससफ ब्लॉक गढ़शंकर के शाम सुंदर कपूर को अध्यक्ष और जीत सिंह बगवाई को महासचिव चुना गए

by
गढ़शंकर : पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसेज फेडरेशन यूनिट ब्लॉक गढ़शंकर का चुनाव जिलाध्यक्ष कॉमरेड रामजी दास चौहान और प्रदेश नेता कॉमरेड मक्खन सिंह वाहिदपुरी की देखरेख में खेतीबाड़ी भवन गढ़शंकर में हुआ। पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसेज फैडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष सतीश राणा ने उद्घाटनी भाषण में संबोधित करते राज्य सरकारों की नीतियों और राज्य की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी दी और मुलाजिम मजदूरों को तीखे संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। संगठन के पूर्व तहसील सचिव जीत सिंह बगवई ने जत्थेबंदक गतिविधियों की रिपोर्ट  तथा वित्तीय रिपोर्ट जगदीश लाल ने पेश की। उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा काफी बहस के बाद, रिपोर्ट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। जत्थेबंदी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाम सुंदर द्वारा मौजूदा संगठन को भंग करने की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष रामजी दास चौहान ने नए संगठन का पैनल पेश किया जिसे उपस्थित प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। नए संगठनात्मक ढांचे में शाम सुंदर कपूर को अध्यक्ष और जीत सिंह बगवाई को महासचिव चुने गए। अमरीक सिंह, कुलविंदर सिंह, अमरीक सिंह, सतपाल मिन्हास, सुरजीत सिंह काला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, किरण अग्निहोत्री, सोमा रानी, ​​गुरनाम सिंह और बलवीर सिंह बैंस को उपाध्यक्ष, पवन कुमार, शर्मीला रानी, ​​हरजिंदर सूनी और मास्टर अश्विनी राणा को सहायक सचिव,  जगदीश लाल को वित्तीय सचिव, नरेश कुमार को सहायक वित्तीय सचिव, मास्टर परमिंदर पक्खोवाल को प्रेस सचिव, मंजीत कौर को संगठन सचिव, विनोद कुमार, परमजीत सिंह को सहायक जत्थेबंदक सचिव, सतीश कुमार, प्रवीण कुमार और रमन कुमार को प्रचार सचिव चुना गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाबी साहित्य सभा माहिलपुर द्वारा 37वां ‘सावन आया’ कवि दरबार आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाबी साहित्य सभा माहिलपुर द्वारा कल खालसा कॉलेज माहिलपुर में 37वां ‘सावन आया’ कवि दरबार आयोजित किया गया। यह कवि दरबार सभा के प्रधान प्रिंसिपल सुरिंदर पाल सिंह प्रदेसी की अगुवाई...
article-image
पंजाब

फौज में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए गढ़शंकर में विशेष कैंप आज 

गढ़शंकर, 7 अप्रैल: फौज में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए गढ़शंकर में 8 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे कचहरी परिसर में विशेष कैंप लगाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते एक्स सर्विसमेन...
article-image
पंजाब

बीबीएमबी के विभिन्न विभागो मे कई पद खाली पड़े है, भरने की तरफ बीबीएमबी प्रबंधन कोई भी ध्यान नही दे रहा – शिव कुमार

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) :भाखड़ा ब्यास इम्पलाईज यूनियन की गेट रैली संसारपुर टेरस(हिमाचल बॉर्डर) तथा मुख्य अभियंता ब्यास बाँध के कार्यालय परिसर के समक्ष आयोजित की गई। जिसमें यूनियन के प्रधान अशोक कुमार व अन्य प्रतिनिधियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब

सीएम रेखा गुप्ता ने करतारपुर साहिब का अपमान किया… माफी मांगें :आम आदमी पार्टी नेता जरनैल सिंह का आरोप

आम आदमी पार्टी नेता जरनैल सिंह ने दिल्ली बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बीते दिन का एक वीडियो है. मुख्यमंत्री ने हमारे बहुत पवित्र धार्मिक...
Translate »
error: Content is protected !!