बीत इलाके की समस्यायों को लेकर एसडीएम गढ़शंकर ने बिभिन्न विभागों के अधिकारीयों , बीत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर की चर्चा

by

ओवरलोड टिप्परों व पराली ट्रेक्टर ट्रॉलियों की समस्या का समाधान और सड़को के दोनों और वरम बनवाने का दिया आश्वासन
गढ़शंकर।  तहसील गढ़शंकर में पड़ते बीत क्षेत्र की समस्यायों को लेकर और ओवरलोडिड टिप्परों व पराली से लदी ओवरलोडिड ट्रेक्टर ट्रॉलियों से आ रही लोगों को परेशानी को लेकर बीत इलाका निवासियों द्वारा एसडीएम को दिए ज्ञापन के बाद आज एसडीएम गढ़शंकर संजीव गौड़ ने बिभिन्न विभागों के अधिकारीयों व बीत इलाके के प्रतिनिधियों के साथ विशेष मीटिंग कर सभी समस्यायों पर चर्चा की और सभी समस्यायों का शीध्र समाधान करने का आश्वाशन दिलाया।
मीटिंग में शामिल आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब के जनरल सेक्रेटरी अजायब सिंह बोपाराय ,पूर्व सरपंच चौधरी सुभाष महिंदवाणी गुज्जरां , कर्मचारी नेता पवन शर्मा, पंचायत समिति सदस्य सरवन किसाना, पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल बीनेवाल ने बताया कि मीटिंग में गढ़शंकर से कोकोवाल मजारी और डल्लेवाल (अड्डा झुंगियां) से श्री आनंदपुर साहिब रोड़ वाया हैबोवाल सड़कों के दोनों और तीन साल बाद वरम न बनाए जाने पर लोक निर्माण विभाग के प्रतिनिधि ने कहा एक एक मीटर वरम बनाये गए थे लेकिन बारिश के कारण वह गए , जिस पर हमने कहा कि क्या करीब 40 किलोमीटर वरम वह गए और हर वर्ष रिपेयर दौरान क्या किया गया। जिस पर एसडीएम संजीव गौड़ ने खुद वरम चेक कर बनवाने का आश्वासन दिया।
उन्होनों बताया मीटिंग में एसडीएम संजीव गौड़ ने झुंगियां तो हैबोवाल सड़क और गांव बीनेवाल में से टिप्परों का आना जाना बंद करवाने का आश्वासन दिया और डीसी के हिदायतों मुताबिक दिन के समय टिप्परों और पराली से लदे ट्रेक्टर ट्रॉलियों को सिर्फ रात के समय ही गढ़शंकर से कोकोवाल मजारी सड़क पर सिर्फ रात के समय ही गुजरने का समय तय किया जाए. जिस पर एसडीएम संजीव गौड़ ने  टिप्परों और पराली से लदे ट्रेक्टर ट्रॉलियों  से लोगों को आ रही परेशानी का समाधान करने का आश्वासन दिलाया। उन्हीनों बताया कि इसके इलावा मीटिंग में महिंदवाणी को आने जाने के लिए से सुवह शाम बस रूट लगाने का प्रबंध करने , सीएचसी बीनेवाल में 24 घंटे सेहत सुविधाएँ का प्रबंध करने और महिंदवाणी से कोट के बीत की बदतर सड़को का खुद निरीक्ष्ण करने का कर इन्हे बनाने के लिए विभाग को उचित्त निर्देश देने का भी आश्वासन भी दिया। इसके इलावा गढ़शंकर शहर में लग रहे जाम का समाधान करने का एसडीएम संजीव गौड़ ने ट्रैफिक इंचार्ज को निर्देश दिए। इस समय पूर्व सरपंच कमलजीत बिट्टू ,पूर्व पंच सुरेश कुमार,चौधरी राम कुमार, विजय कालिस आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब को दहलाने की साजिश, आतंकी पन्नू-रिंदा से ISI करवा सकती बड़ा हमला; सीमावर्ती क्षेत्र में बीएसएफ की ओर से बरामद की गई 1.180 किलो आरडीएक्स

अमृतसर। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने दीपावली के आसपास पंजाब में बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रही है। इसके लिए आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ की मदद ली जा रही है।  कनाडा में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतें सरकार और जनता के बीच सबसे मजबूत कड़ी, पारदर्शिता के साथ करें विकास कार्य कृ राजेश धर्माणी

नवगठित देहरा हटवाड़ पंचायत कार्यालय का शुभारंभ एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 27 जून: प्रदेश सरकार में नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज घुमारवीं विधानसभा...
हिमाचल प्रदेश

परोईयां कलां से घरवासड़ा के लिए तैयार किया जा रहा ट्रैकिंग रूटः वीरेंद्र कंवर

ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने परोईयां में जनसमस्याएं सुनते हुए बताया कि प्रत्येक पंचायत में हर साल पांच बड़े काम किए जाऐंगे जिनकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उद्यम या स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक, 1 करोड़ रुपयों तक की परियोजनाओं को स्वीकृति का है प्रावधान : मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत करें आवेदन : DC अपूर्व देवगन

एक करोड़ रुपयों तक की परियोजनाओं को स्वीकृति का है प्रावधान 18 से 45 वर्ष की आयु के हिमाचली युवा कर सकते हैं आवेदन महिला उद्यमियों के मामले में ऊपरी आयु सीमा में 5...
Translate »
error: Content is protected !!