बसाल के रामलीला ग्राउंड में आयोजित होगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह: उपायुक्त

by
ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज 15 अप्रैल को मनाये जाने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह को लेकर बचत भवन ऊना में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह बसाल के रामलीला ग्राउंड में आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरंेद्र कंवर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
डीसी ने कहा कि हिमाचल दिवस के अवसर पर स्वयं सहायता समूहों सहित सभी विभाग प्रदर्शनी लगाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यतिथि सबसे पहले एमसी पार्क ऊना में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत 11 बजे समारोह स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके उपरांत परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे और जिलावासियों के नाम अपना संदेश देंगे। समारोह के दौरान हिमाचल दिवस थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
उपायुक्त ने खंड विकास अधिकारी सहित स्थानीय पंचायत को समारोह की साफ-सफाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईपीएच विभाग को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वह स्टोल लगाने के लिए समय रहते सूची उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अतिरिक्त एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा, एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल, सहायक आयुक्त गौरव चैधरी, उपनिदेशक शिक्षा उच्चतर जनक सिंह, उपनिदेशक कृषि अशोक धीमान, उपनिदेशक बागवानी अशोक कुमार, उपनिदेशक एनवाईके डाॅ लाल सिंह, पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर, , बीडीओ ऊना रमनबीर चैहान, आरटीओ राजेश कौशल, डीपीओ आईसीडीएस सतनाम सिंह, डीएफएससी राजीव शर्मा, डीएसओ कुलदीप शर्मा, ईओ एमसी संदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

करोड़ों की विकास परियोजनाओं से बदल रहा ज्वाली विधानसभा का स्वरूप: प्रो. चन्द्र कुमार

कृषि मंत्री ने ज्वाली रेस्ट हाउस में सुनी जन समस्याएं एएम नाथ। ज्वाली,7 दिसंबर। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली रेस्ट हाउस पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत उप चुनाव के लिए मतदान 25 फरवरी को

सोलन :  सोलन ज़िला के चार विकास खण्डों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के लिए आयोजित होने वाले उप चुनाव के लिए नामांकन 8, 9 व 12 फरवरी,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रत्याशियों द्वारा इस्तेमाल किये जाने झंडे-बैनर आदि की दरें तय : फर्नीचर, टेंट, झंडे, बैनर, वाहन और भोजन आदि की दरें भी दी गई निर्धारित

नाहन 15 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज यहां लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा इस्तेमाल में लाये जाने वाली वस्तुओं जैसे फर्नीचर, टेंट, झंडे, बैनर, वाहन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मौसम के फिर बिगड़ने की संभावना : मौसम 10 मार्च को उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर खराब रह सकता

एएम नाथ । शिमला :  प्रदेश में मौसम के फिर बिगड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 व 12 मार्च की रात से लगातार दो ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने...
Translate »
error: Content is protected !!