पंजाब महिला क्रिकेट टीम ने रोमांचक जीत की दर्ज : हिमाचल प्रदेश को 1 रन से दी शिकस्त

by

प्रगति सिंह बनीं वुमन ऑफ द मैच

मोहाली : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन महिला सीनियर टीम ने लेट रमा अत्रे मेमोरियल टूर्नामेंट के पहले मैच में हिमाचल प्रदेश को 1 रन से हरा दिया है। मोहाली में हुए इस रोमांचक मुकाबले में प्रगति सिंह ने 34 रन बनाए और 3 विकेट लिए, उन्हें वुमन ऑफ द मैच चुना गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन टीम ने 33 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। ओपनर रिद्धिमा अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 51 रन 43 गेंदों में बनाए, नीतू सिंह और प्रगति सिंह दोनों ने 34-34 रन बनाए, जबकि सृष्टि सिंह ने 17 रन बनाए।

वहीं, गेंदबाजी की तरफ से एच.पी.सी.ए. की गेंदबाज निकिता एम चौहान और सुष्मिता कुमारी दोनों ने 2-2 विकेट लिए, जबकि सोनल ठाकुर और ज्योति ठाकुर दोनों ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन महिला सीनियर टीम ने 33 ओवर में 175 रन बनाए और सिर्फ 1 रन से पीछे रह गई। हिमाचल की ओपनर कशिश वर्मा ने सबसे ज्यादा 70 रन 83 गेंदों में बनाए, देवांशी वर्मा ने 43 रन, नैन्सी शर्मा ने 18 रन जबकि सुष्मिता कुमारी ने 15 रन बनाए।

वहीं, गेंदबाजी की तरफ से पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की गेंदबाज मन्नत कश्यप ने 4 विकेट, प्रगति सिंह ने 3 विकेट जबकि नीतू सिंह ने 1 विकेट लिया।

अब बुधवार, 14 जनवरी को टी.डी.एल क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का मुकाबला सुबह 9 बजे यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ से होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्टाफ नर्स के पदों पर निकली भर्ती : जानें रिक्तियां और आवेदन के लिए योग्यताएं

फरीदकोट :   बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज फरीदकोट ने स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bfuhs.ac.in. के माध्यम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की स्थिति आज इतनी दयनीय कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे : सुरेश कश्यप

शिमला :  लोकसभा चुनाव हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होना है और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।  भारतीय जनता पार्टी ने  अपने दो प्रत्याशियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन में 134 कलाकारों ने लिया हिस्सा

एएम नाथ। चम्बा : जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला -2025 के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन हेतू आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

100 ग्राम अधिक वजन के चलते डिसक्वालिफाई हुईं विनेश फोगाट : फैसले के खिलाफ करेंगे अपील- भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष करण भूषण सिंह का बयान

पेरिस ओलंपिक में मेडल की रेस से बाहर होने के बाद विनेश फोगाट काफी हताश हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनेश फोगाट के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और उन्हें चैंपियंस...
Translate »
error: Content is protected !!