सेना के जवानों को मिलेगा ₹1 करोड़ का एक्सीडेंट बीमा….बेटियों की शादी के लिए 10 लाख का स्पेशल कवर

by

नई दिल्ली :   देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों की सुरक्षा और उनके परिवारों की वित्तीय स्थिरता हमेशा से प्राथमिकता रही है. बदलते दौर में सेना के सामने चुनौतियां बढ़ी हैं और ऐसे में जोखिम सुरक्षा कवर का मजबूत होना बेहद जरूरी हो गया हैl

इसी सोच के साथ भारतीय सेना (Indian Army) ने अपने जवानों के लिए बीमा सुरक्षा को और पुख्ता करने की दिशा में अहम कदम उठाया है।

भारतीय सेना और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के बीच हुए नए नवीनीकृत समझौते से अब सैनिकों और उनके परिवारों को पहले से ज्यादा व्यापक बीमा सुरक्षा मिलेगी. इस फैसले को जवानों के कल्याण और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है।

एक करोड़ का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर

नवीनीकृत समझौते के तहत भारतीय सेना के सभी सेवारत सैन्यकर्मियों को 1 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर दिया जाएगा. इस दायरे में अग्निवीर भी शामिल हैं जिससे नई भर्ती योजना के तहत सेवा दे रहे जवानों को भी समान सुरक्षा मिलेगी. यह कवर किसी भी दुर्घटना की स्थिति में परिवार को बड़ी आर्थिक राहत देगा।

आतंकवादी हमले में अतिरिक्त सुरक्षा

समझौते में यह प्रावधान भी किया गया है कि यदि किसी सैन्यकर्मी की मृत्यु आतंकवादी हमले में होती है तो उनके परिवार को दस लाख रुपये का अतिरिक्त बीमा कवर मिलेगा. इसे सेना के जवानों के सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देने की व्यवस्था के रूप में देखा जा रहा है।

एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस से बढ़ी सुरक्षा

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा सैन्यकर्मियों को 1 करोड़ 50 लाख रुपये का एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर भी उपलब्ध कराया जा रहा है. हवाई यात्रा के दौरान किसी भी दुर्घटना की स्थिति में यह अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करेगा।

बच्चों की शिक्षा और बेटियों के विवाह के लिए विशेष कवर

समझौते में सैनिकों के परिवारों की सामाजिक जरूरतों को भी ध्यान में रखा गया है. बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए 20 लाख रुपये तक का कवर दिया जाएगा. वहीं सैनिकों की बेटियों के विवाह के लिए 10 लाख रुपये तक का विशेष बीमा कवर भी शामिल किया गया है।

महिलाओं के लिए स्पेशल सेविंग स्कीम

महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए बैंक की स्पेशल वूमेन पावर सेविंग स्कीम भी इस व्यवस्था का हिस्सा है. निर्धारित मासिक औसत बैलेंस रखने पर महिलाओं को बीस लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।

समझौता 2029 तक प्रभावी

भारतीय सेना (Indian Army) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के बीच यह नवीनीकृत समझौता अगले तीन वर्षों तक लागू रहेगा और जनवरी 2029 तक प्रभावी रहेगा. इस अवधि में सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को बैंकिंग सेवाओं के साथ बीमा सुरक्षा भी मिलती रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर को 110 करोड़ रुपये की दी सौगात

एएम नाथ।  बिलासपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर जिले के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान बिलासपुर में लगभग 110 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास...
article-image
पंजाब

भाखड़ा डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ने का फैसला पंजाब के साथ धोखा : डॉ. राज कुमार चब्बेवाल

हरियाणा को 8500 क्यूसेक पानी देने के फैसले का कड़ा विरोध, सभी राजनीतिक दलों से एकजुट होने की अपील होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  लोकसभा सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB)...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस द्वारा 120 ग्राम नशीले पदार्थ सहित आरोपी गिरफ्तार 

गढ़शंकर, 26 अगस्त: गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 120 ग्राम नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार एएसआई सतनाम सिंह पुलिस पार्टी सहित गढ़शंकर से चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव पनामा की...
हिमाचल प्रदेश

पुजारी, ग्रंथी, मौलवी और पादरी के लिए भी न्यूनतम मासिक मानदेय तय

शिमला : धार्मिक स्थलों में कार्यरत कुक, वरिष्ठ अतिथि सहायक, रिसेप्शनिस्ट, स्टोर कीपर, लेखा क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कोषाध्यक्ष आदि को कुशल कामगार की श्रेणी में रखा गया है। इन्हें भी पुजारी,...
Translate »
error: Content is protected !!