चुनाव का शंखनाद : आप राज्य का खजाना लूटकर दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार पर खर्च कर रही : सुखबीर बादल

by

श्री मुक्तसर साहिब :  श्री मुक्तसर साहिब में माघी मेले में शिरोमणि अकाली दल ने भी रैली के जरिए 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया।

अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सरकार पर तीखे हमले बोले। सुखबीर बादल ने कहा कि आप के सत्ता में आते ही पंजाब का लगातार बुरा हाल हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे कभी मुगल और अंग्रेज आए थे और पंजाब को लूटकर चले गए, वैसे ही अब आप राज्य का खजाना लूटकर दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार पर खर्च कर रही है। यही कारण है कि पंजाब में जरूरी सुविधाओं का भारी अभाव दिखाई दे रहा है। सुखबीर के अनुसार, सरकार ने विज्ञापनों पर ही साढ़े चार हजार करोड़ रुपये खर्च कर दिए, जिनमें से 30-40 प्रतिशत राशि वापस ली गई।

उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पहले से भी बदतर हो गई है। “गैंगस्टर रोज धमकियां दे रहे हैं। 7-8 कबड्डी खिलाड़ियों की हत्या हो चुकी है। गांवों में भी धमकियां पहुंचने लगी हैं। जब अधिकारियों से पूछो, तो कहते हैं ऊपर से फोन आ जाता है, इसलिए पकड़कर भी छोड़ना पड़ता है।

सुखबीर ने आरोप लगाया कि दिल्ली के नेता पंजाब में लैंड पूलिंग करवा रहे हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोई सुनवाई नहीं होती। “यहां सरकार केजरीवाल चला रहा है। SSP, DC, तहसीलदार-सबकी बदली दिल्ली से होती है।”

दूसरी ओर आप  की कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भगवंत मान, मनीष सिसोदिया और सभी मंत्री-विधायक पहुंचे। भगवंत मान ने कहा कि अपनी विरासत याद रखने वाली कौमें ही तरक्की करती हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक हवा बदल गई है और विपक्षी दल मिलकर सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। सुखबीर ने अंत में कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने अपने कार्यकाल में पंजाब को संभाला था, लेकिन पिछले 10 साल राज्य के लिए बेहद कठिन बीते हैं।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

छुट्टी पर आए सैनिक का कार में मिला शव : हत्या के आरोप में 3 गिरफ्तार

रोपड़ :  श्री चमकौर साहिब में उस समय सनसनी फैल गई जब छुट्टी पर घर आए फौजी का शव संदिग्ध हालात में एक कार से बरामद हुआ। मृतक की पहचान फौजी जवान कुलजीत सिंह...
article-image
पंजाब

नशा तस्करी में बाप-बेटा और दामाद गिरफ्तार ; करियाना स्टोर की आड़ में कर रहे थे नशा तस्करी

लुधियाना : एसटीएफ ने लुधियाना शहर में नशा तस्करी का भंडाफोड़ कर आरोपी बाप-बेटा और दामाद गिरफ्तार किया है। यह करियाना स्टोर की आड़ में नशा तस्करी कर रहे थे। इनके पास से 32...
article-image
पंजाब

Big Breakthrough for Farmers of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 19 – In a major boost for the agricultural community of Dasuya and nearby regions, Sonalika International Tractors Ltd., one of India’s leading and most trusted tractor manufacturers, has opened an authorized...
Translate »
error: Content is protected !!