परिजनों को भेजा संदेश- मुझे बचा लो….. पाकिस्तान के करतारपुर कॉरिडोर गई सरबजीत कौर, किडनैप कर करवाया निकाह, हथियार के दम पर कबूल करवाया इस्लाम

by

पाकिस्तान में फँसी सरबजीत कौर ने खुद को बचाने की गुहार लगाई है। वह अपने पूर्व पति को वीडियो कॉल कर अपने दर्द का बयाँ कर रही है।पं जाब से पाकिस्तान के करतारपुर कॉरिडोर गई सरबजीत कौर को किडनैप कर लिया गया था।

उन्हें अश्लील वीडियो बना कर उन्हें ब्लैकमेल किया गया। उनका निकाह जबरन कराया गया। उन्होंने परिजनों से खुद को बचाने की अपील की है। उन्होंने भारत में मौजूद अपने पूर्व पति से वीडियो कॉल पर बातचीत की, जो लीक हो गया है।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, सरबजीत ने मदद की गुहार लगाते हुए बार-बार कह रही हैं कि वो पाकिस्तान में आजाद नहीं है। वह वापस लौटना चाहती हैं। उसे लाहौर के एक शेल्टर होम में रखा गया है। उसकी डिपोर्टेशन की प्रक्रिया में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है।

परिजनों का आरोप है कि सरबजीत कौर का किडनैप किया गया था और उसे ब्लैकमेल कर जबरन इस्लाम कबूल करवाया गया। उसे नासिर हुसैन से निकाह करने के लिए विवश किया गया।

सरबजीत के पति करनैल सिंह ने सीएनएन न्यूज 18 से बातचीत में पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पत्नी नासिर हुसैन के संपर्क में आई। उसने अश्लील वीडियो बनाई और ब्लैकमेल करने लगा। करनैल सिंह के मुताबिक सरबजीत कौर को बंदूक की नोंक पर इस्लाम कबूल करवाया गया और नासिर हुसैन से निकाह कराया गया।

पति करनैल सिंह ने यह भी दावा किया है कि सरबजीत के अश्लील वीडियो उसके परिवार को बार-बार भेजकर उसे अपमानित किया गया। परिवार के पास ऐसे ऑडियो वीडियो मौजूद हैं, जिसमें सरबजीत रोते हुए मदद की गुहार लगा रही है। पति करनैल सिंह के मुताबिक सरबजीत की हालत बेहद नाजुक है। उसका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया और वह डिप्रेशन की शिकार हो गई है।

इस मामले की सुनवाई लाहौर हाईकोर्ट में हो रही है। इसमें तीर्थयात्रा वीजा के दुरुपयोग और जबरन निकाह कराने पर सवाल उठाए गए हैं। कोर्ट ने पीएम कार्यालय, एफआईए, पंजाब पुलिस और दूसरी सरकारी संस्थानों से भी रिपोर्ट तलब किया है। हालाँकि पाकिस्तानी गृहमंत्रालय ने सरबजीत को स्पेशल ट्रैवल परमिट या एनओसी जारी नहीं किया है। इसलिए वापसी नहीं हो पा रही है।

भारत- पाकिस्तान द्विपक्षीय तीर्थयात्रा प्रोटोकॉल 1974 के अंतर्गत धार्मिक यात्रा करने वालों को यात्रा सुविधा देने की बात है। लेकिन अब इसे महिलाओं को फँसाने और जबरन इस्लाम कबूल करवाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

पाकिस्तान में सिख और हिन्दू अल्पसंख्यकों के खिलाफ टारगेटेड हिंसा, धर्मांतरण और महिलाओं पर अत्याचार की शिकायतें लगातार आती रहती हैं।

सरबजीत कौर के परिवार ने पाकिस्तानी सरकार से उनकी तत्काल रिहाई और दोषियों को सजा देने की माँग की है। परिवार अंतरराष्ट्रीय समुदाय- खासकर पाकिस्तान से राजनयिक संबंध रखने वाले पश्चिमी देशों से भी अपील कर रहा है कि वे पाकिस्तान पर दबाव बनाएँ, ताकि अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा हो और द्विपक्षीय सुरक्षा प्रतिबद्धताओं का सम्मान किया जाए।

सरबजीत कौर की कहानी सिर्फ एक कानूनी या डिप्लोमैटिक मामला नहीं है। यह एक महिला की आजाद होने की छटपटाहट भी है। धार्मिक यात्रा वीजा पर पाकिस्तान जाने के बाद तीन साल से पाकिस्तान में फँसी सरबजीत, भारत में अपने परिवार से अलग होकर लाहौर के एक शेल्टर होम में रहने के लिए मजबूर है और डर के साए में जी रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टीबी रोगियों को चिन्हित करने के लिए जिला ऊना में 8 फरवरी से सर्वेः डीसी

टीबी के सबसे कम मामलों में जिला ऊना देश भर में नौंवे पायदान पर ऊना (5 फरवरी)- केंद्र और प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 तक देश को टीबी रोग मुक्त करने के लिए देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली रवाना : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रदेश चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला : विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रदेश चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना हो गए हैं। ये दोनों अलग-अलग दिल्ली गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में जायका ओडीए फेस 2 के कार्यालय का नरदेव कंवर ने किया उद्घाटन : कंवर ने सीएम सुक्खु का जताया आभार, हमीरपुर और ऊना जिले में करीब 20 लाख रुपये की चोरी को दिया अंजाम

देहरा (राकेश शर्मा) : कांग्रेस मत्स्य पालन विभाग के चेयरमैन नरदेव कंवर ने आज देहरा में जायका ओडीए फेस 2 के कार्यालय का उद्घाटन किया। देहरा ऑफिस के अंतर्गत 21 प्रोजेक्ट है। इन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होम आइसोलेशन किटें सतपाल सत्ती ने जलग्रां टब्बा में वितरित कीं

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत जलग्रां टब्बा में आशा कार्यकर्ताओं को होम आइसोलेशन किटें वितरित कीं। इस अवसर पर सतपाल सत्ती ने कहा कि होम...
Translate »
error: Content is protected !!