हरिपुर साहिब लोहड़ी मेला में दूसरे दिन हजारों भक्तों ने टेका मत्था : गुरूद्वारा में बनाया खिचड़ी का प्रसाद

by

बाहरी राज्यों के लोगो ने लगाया भंडारे

बद्दी, 14 जनवरी (तारा) : उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल हरिपुर साहिब में दो दिवसीय लोहड़ी मेला हर्षोल्लास से सम्पन्न हो है। दूसरे दिन बुधवार को भारी संख्या में स्थानीय व बाहरी राज्यों के लोगो बहुत ही श्रद्धा भाव से बाबा जवाहर सिंह महाराज गुरूद्वारा में मत्था टेका। यहाँ पर बाबा जवाहर सिंह महाराज का समाधि स्थल है। जहां पर लोगो की अगाध श्रद्धा है। दूसरे यहां पर सदियों से चला आ अटूट लंगर है। लंगर में आज खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए यहां पर दूसरे दिन भी जगह जगह विभिन्न प्रकार के लंगर लगातार चलते रहे।

दूसरे दिन मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को यहां पर खिचड़ी बनाई गई जिसे सभी भक्त प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था व यातायात को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए बेहतर इंतजाम किये हुए थे। इसके अलावा गुरद्वारा के सेवादार भी दिन रात सेवा में थे। लोहड़ी पर लगने वाला दो दिवसीय मेला जिले का सबसे बड़ा मेला है। श्रद्धालुओं ने दरबार मे माथा टेकने के पश्चात प्रसाद ग्रहण किया व जमकर खरीददारी की। दूसरे राज्यों के श्रद्धालु यहां के स्थानीय उत्पाद अदरक, हल्दी, अरबी व कुंडी डंडा तथा बांस से बने समान की जम कर खरीददारी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास पर बनाई जा रही वीडियो डाॅक्यूमैंटरी: एडीसी

वीडियो डाॅक्यूमैंटरी की समीक्षा पर आयोजित बैठक की डाॅ अमित कुमार शर्मा ने की अध्यक्षता ऊना, 15 फरवरी: मां चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास और यहां श्रद्धालुओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं पर आधारित...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन

मेरे प्रिय 140 करोड़ परिवारजन, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और अब बहुत लोगों का अभिप्राय है ये जनसंख्या की दृष्टि से भी हम विश्व में नंबर एक पर हैं। इतना बड़ा विशाल देश,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोटगढ़ में रिहायशी मकान चढ़ा आग की भेंट, 30 लाख का नुकसान

एएम नाथ। शिमला :  शिमला जिला में कोटगढ क्षेत्र के थानेधार में आज सुबह सवेरे एक भीषण अग्निकांड में एक तीन मंजिला रिहायशी मकान आग की भेंट चढ़ कर ख़ाक हो गया। जानकारी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनडीएमए टीम एयरपोर्ट में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की : राहत शिविर में जाकर प्रभावितों से की मुलाकात, उपलब्ध सुविधाओं बारे ली जानकारी

राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की चार सदस्यीय टीम ने बरसात से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का लिया जायजा प्रभावितों से मिलकर घटित आपदा बारे ली जानकारी नूरपुर,16 सिंतबर। राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...
Translate »
error: Content is protected !!