अमृतसर में गैंगस्टर और पुलिस के बीच फायरिंग : कुख्यात शूटर की गोली लगने से मौत

by

AAP सरपंच की हत्या करने वाले शूटर का एनकाउंटर

गोलीबारी में पुलिस के जवान को भी लगी गोली

एएम नाथ। अमृतसर. : पंजाब के अमृतसर में अभी अभी गैंगस्टर और पुलिस के बीच एनकाउंटर हुआ है। बताया जा रहा है कि अमृतसर में आम आदमी पार्टी के सरपंच जरमल सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य शूटर सुखराज सिंह उर्फ गूंगा को एनकाउंटर में मार गिराया है। यह एनकाउंटर अमृतसर के वल्ला बाइपास इलाके में हुआ।
जानकारी के मुतबाकि पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ एनकाउंटर अभियान शुरू किया दिया है। बताया जा रहा है कि बीते दिन अमृतसर के एक रिसोर्ट में आयोजित विवाह समारोह के दौरान सरपंच जरमल सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया था।
जानकारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां मिलीं, जिसके आधार पर मुख्य शूटर सुखराज सिंह को रिकवरी के लिए आज वल्ला इलाके में ले जाया गया। इसी दौरान पुलिस टीम पर अचानक दो बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस पर करीब छह गोलियां चलाई गईं। पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। जिसमें एक पुलिसकर्मी गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे तुरंत अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि रिकवरी के दौरान पुलिस पर हमला हुआ। इसी दौरान पुलिस वाहन के अंदर बैठे शूटर सुखराज सिंह ने भी हाथापाई और फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें उसे गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल सुखराज सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हमले में शामिल बाइक सवार आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल अमृतसर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2025-26 का बजट में किसे क्या मिला – कितने लाख की इनकम हुई टैक्स मुक्त जानिए

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। वित्तमंत्री ने बजट भाषण की शुरुआत तेलुगु कवि और नाटककार गुराजादा अप्पा राव के प्रसिद्ध कथन ‘कोई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैसों के विवाद में बातचीत के बहाने बुलाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

एएम नाथ। कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक महिला ने एक व्यक्ति पर बातचीत के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर विस क्षेत्र की ओर से चार लाख 36 हजार का विधायक केवल सिंह पठानिया ने चेक सीएम को किया भेंट

शाहपुर, 10 अगस्त। आपदा प्रभावितों की मदद के लिए शाहपुर कांग्रेस तथा फ्रंटल संगठन मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए खुलकर मदद कर रहे हैं। यह जानकारी विधायक केवल सिंह पठानिया ने वीरवार को...
article-image
पंजाब

माइनिंग विभाग की शिकायत पर पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से बेड मिक्स और बजरी ले जा रहे चार टिप्परों को जब्त कर चालकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

पुलिस द्वारा अदालत में पेश करने पर माननीय अदालत ने चारों को 14 दिन की न्यानिक हिरासत में भेजा गढ़शंकर।  गढ़शंकर नंगल सड़क पर गांव डल्लेवाल के निकट कार को टक्कर मारने के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!