प्रवासी भारतीय गुरपाल नागरा तथा अजीत गिल का सम्मान…..ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी ने

by
गढ़शंकार।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी द्वारा खेलों के क्षेत्र में योगदान डालने वाले टूर्नामेंट कमेटी के सहयोगी समाजसेवी गुरपाल सिंह नागरा कनाडा तथा अजीत सिंह गिल अमरीका का विशेष सम्मान किया गया। इस मौके पर कमेटी के कार्यकारी डा. हरविन्द्र सिंह बाठ, रोशनजीत सिंह पनाम, योगराज गंभीर, रणजीत सिंह खक्ख, अमनदीप सिंह बैंस, शलिन्द्र सिंह राणा तथा परमिन्द्र सिंह ने प्रवासी भारतीय गुरपाल सिंह नागरा तथा अजीत सिंह गिल द्वारा खेलों तथा समाजसेवा के क्षेत्र में डाले जा रहे योगदान की प्रशंसा की। प्रवासी भारतीय गुरपाल सिंह नागरा तथा अजीत सिंह गिल ने टूर्नामेंट कमेटी द्वारा खेलों के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी सहयोग देने का भरोसा दिया। इस मौके पर दीदार सिंह बल्ल छदोड़ी तथा तेजेन्द्र बाबरपुर विशेष रुप से उपस्थित हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जो करना है करो हफ्ते भर में शंभू बॉर्डर खोलो : पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट

चंडीगढ़  : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने हरियाणा सरकार को अंबाला के निकट शंभू सीमा पर लगाए गए अवरोधक एक सप्ताह के भीतर हटाने का बुधवार को आदेश दिया।  किसान 13 फरवरी से...
article-image
पंजाब

खेलोंखेलों को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार सदैव प्रयत्नशी: कैबिनेट मंत्री मीत हेयर

गढ़शंकर, 11 दिसम्बर : माननीय डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रोड़ी के स्थानीय कार्यालय में पंजाब सरकार के प्रशासनिक सुधार, प्रिंटिंग स्टेशनरी, साइंस टेक्नोलॉजी, पर्यावरण, खेल और युवा सेवाएं और उच्च शिक्षा मंत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे फिर 4 मील के पास भूस्खलन के कारण बंद….इलाके में बारिश जारी

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मंडी में मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे एक बार फिर 4 मील के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गया। यह मार्ग...
article-image
पंजाब

शक्ति मंदिर होशियारपुर में होने जा रही श्री हमुनान कथा के उपलक्ष्य में आज भव्य शोभायात्रा का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : स्वामी गोविन्द देव गिरि जी महाराज , कोषाध्यक्ष, श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के श्रीमुख द्वारा आरम्भ होने जा रही श्री हमुनान कथा के उपलक्ष्य में आज भव्य शोभायात्रा का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!