कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया को अक्टूबर में थी मारने की प्लानिंग : कोलकाता से दबोचे शूटरों ने किया खुलासा

by

मोहाली। पंजाब के कबड्डी प्रमोटर कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया को अक्टूबर में ही मारने की प्लानिंग थी, लेकिन गैंगस्टर अपने मनसूबों में सफल नहीं हो सके। इसके बाद 15 दिसंबर को सोहाना में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान को राणा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।

कई बार राणा की रेकी की गई। अक्टूबर से वारदात तक आरोपित चंडीगढ़, कालका, जीरकपुर और खरड़ के विभिन्न होटलों में ठहरे रहे। यह खुलासा कोलकाता से गिरफ्तार दो शूटरों समेत तीन बदमाशों से पुलिस पूछताछ में हुआ है।

एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि विदेश बैठे गैंगस्टर बलविंदर सिंह उर्फ डोनी बल और अमरजीत सिंह उर्फ खब्बा के इशारे पर काम कर रहे तीन आरोपितों को मंगलवार को कोलकाता के हावड़ा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। इनमें दो शूटर्स भी शामिल हैं।

एसएसपी ने बताया कि इस मामले में आदित्य कपूर उर्फ मक्खन और उसके कुछ साथी अभी फरार हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है। आरोपितों को अदालत में पेश किया गया है। इस मामले में अब तक नौ बदमाश गिरफ्तार किए जा चुके हैं और एक मुठभेड़ में मारा जा चुका है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिर पर पत्थर मार मार कर प्रवासी मजदूर की हत्या : गढ़शंकर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जाँच

गढ़शंकर  : उपमंडल गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ते बीत इलाके के गांव गढ़ी मानसोवल के जंगल में एक प्रवासी मजदूर का शव पुलिस ने बरामद किया।  प्रवासी मजदूर की हत्या सिर पर  पत्थर मार कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब

दिल्ली में बड़े जुआ रैकेट का भंडाफोड़ : महिला के साथ निगम पार्षद समेत 7 अरेस्ट

नई दिल्ली :  दिल्ली पुलिस ने छापेमारी कर एक बड़े जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक निगम पार्षद समेत सात पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया...
article-image
पंजाब

पीएचसी पोसी व इसके अंतर्गत आने वाले सभी स्वास्थ्य केंद्रों में योग शिविरों  का किया आयोजन

गढ़शंकर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएचसी पोसी व इसके अंतर्गत आने वाले सभी स्वास्थ्य केंद्रों में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसएमओ डॉ. रघबीर सिंह के नेतृत्व में एक...
article-image
Uncategorized , पंजाब

कांग्रेस नेता के बेटे के सिर पर लोहे की राड से हमला की हत्या : स्कॉर्पियो में आए थे हमलावर, 5 के खिलाफ मामला दर्ज

मंडी गोबिंदगढ़  : कांग्रेस पार्टी के नेता के बेटे की हत्या कर दी गई। मंडी गोबिंदगढ़ के विकास नगर निवासी कांग्रेसी नेता मनजीत सिंह ने बेटे की हत्या के आरोप में पुलिस ने पांच...
Translate »
error: Content is protected !!