शहीद भुवनेश डोगरा स्टेडियम देहरा में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय 77वां गणतंत्र दिवस समारोह तैयारियों को लेकर एसडीएम देहरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

by
राकेश शर्मा।  देहरा/तलवाड़ा : उपमंडल स्तरीय 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर आज एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम  ने बताया कि इस वर्ष 26 जनवरी, 2026 को उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह शहीद भुवनेश डोगरा स्टेडियम देहरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि प्रातः 11:00 बजे ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड का निरीक्षण करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पुलिस, होमगार्ड, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या एवं बाल विद्यालय, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल देहरा तथा एनसीसी की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति, विद्युत बोर्ड, नगर परिषद सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को समारोह से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार सतविंदर सिंह, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेंद्र सिंह, विद्युत बोर्ड से शांति भूषण, जल शक्ति विभाग से परविंदर सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष सुनिता कुमारी, उपाध्यक्ष मलकीयत सिंह परमार, रेंज अधिकारी कुलतार सिंह, विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एयरपोर्ट पर यात्रियों के हैंडबैग से 32 बोर के कारतूस बरामद , दो गिरफ्तार; पुलिस कर रही गहनता से जांच

बीते मंगलवार की शाम को सिविल एयरपोर्ट पर तैनात पुलिस पार्टी द्वारा यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही थी।  इसी दौरान बिक्रम सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गुड़गांव (हरियाणा) और गुरविंदर सिंह पुत्र सुखदेव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में उद्योगों को सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाई जा रही है बिजली : मुख्यमंत्री सुक्खू

औद्योगिक विकास के लिए निरंतर सहयोग किया जाएगा सुनिश्चित एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों को बढ़ावा देने के दृष्टिगत उद्योग मित्र नीतियां बनाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेंशन के लिए 19 हजार 628 करोड़ रुपये की जरूरत : कर्ज के बोझ तले दबे प्रदेश के लिए आने वाला वक्त और भी ज्यादा मुश्किलों से भरा रहने वाला

एएम नाथ। शिमला : पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के आर्थिक हालात किसी से छिपे नहीं हैं। गुजरते वक्त के साथ हिमाचल में आर्थिक हालात लगातार गंभीर हो रहे हैं।  कर्ज के बोझ तले दबे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता के लिए रेड रिबन मैराथन आयोजन : सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी

बिलासपुर 3 अगस्त :  जिला मुख्यालय के शहीद स्मारक पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें जिला बिलासपुर के सभी...
Translate »
error: Content is protected !!