विश्व पुस्तक मेले में हुआ ” मन की गठरी ” का विमोचन

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : हिंदी पंजाबी के प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं राज भाषा हिंदी सलाहकार समिति भारत सरकार के सदस्य डा.धर्मपाल साहिल के नव प्रकाशित लघु कविता संग्रह ” मन की मठरी” का विश्व पुस्तक मेले भारत मंडपम् दिल्ली में लोकार्पण हुआ। यह लोकार्पण लब्धप्रतिष्ठ कवि मदन कशयप, कुलदीप शर्मा, सुमित राजोरा, मुकेश, आरिफ़ा (प्रकाशक) एवं अन्य गणमान्य साहिति्यक विभूतियों की उपस्थिति में समपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ कवि कुलदीप शर्मा ने कहा कि डॉ. साहिल उपन्यास और कविता दोनों ही विधाओं में बराबर का जादू जगाने में सक्षम हैं। इस नवीनतम् संग्रह की लघु कविताएँ आकार में छोटी होने के बावजूद कम शब्दों के उजाले द्वारा चीजों से अंधेरे का नकाब उतार देती हैं । वह चंद पंक्तियों में जीवन के गूढ़ रहस्यों को उजागर करके पाठक को अभिभूत कर देते हैं। इन कविताओं से लोकगीत जैसी नैसर्गिकता का आभास होता है। लम्बी कविताओं के स्थान पर छोटी और मारक कविताएँ लिखना बहुत श्रम साध्य कर्म है। 12 उपन्यासों के सृजक डॉ. साहिल द्वारा लघु आकार की रचना को उसी महारत से अंज़ाम देना किसी चमत्कार से कम नहीं है।साहिल की इस कृति का दृष्टि दा विज़न मंच होशियारपुर एवं सभ्याचार संभाल सोसाइटी के समूह सदस्यों ने स्वागत किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले की 100 सफल महिला उद्यमियों का सम्मान…समाजिक विकास में महिलाओं का योगदान सराहनीय : डिप्टी कमिश्नर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित जिला स्तरीय समागम आयोजित होशियारपुर, 12 मार्च: पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा आज यहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित जिला स्तरीय समागम...
article-image
पंजाब

18 ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर मामले दर्ज

जालंधर। पिछले लंबे समय से विदेश भेजने के नाम पर ट्रेवल एजेंटों की ओर से लोगों से मारी जा रही लाखों की ठगी के खिलाफ डीसीपी हेड क्वार्टर वत्सला गुप्ता की सुपरविजन में जांच...
article-image
पंजाब , समाचार

एक दर्जन् सडक़े बुरी तरह टूटी, और इतनी ही उखड़ का कर गड्डों का रूप धारण कर गई : कद्दू की फसल पूरी तरह तवाह, धान की फसल व पशूओं के लिए लगाए बाजरे को नुकसान

गढ़शंकर में जलभराव में लगातार कमी आने से लोगो ने ली राहत, लेकिन डीसी ने अधिकारियों को साथ लेकर प्रभावित क्षेत्रों को किया दौरा गढ़शंकर : गढ़शंकर में बारिश के बंद होने के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!