पिता-भाई हत्या के बन गए मास्टरमाइंड : गांव के ही 2 युवकों को दी 1.20 लाख की सुपारी, खेतों में मिला था शव

by

फतेहाबाद :  रतिया क्षेत्र के गांव महमदकी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। जमीन में हिस्सा मांगने से नाराज पिता और बड़े बेटे ने मिलकर अपने ही छोटे बेटे की हत्या की साजिश रची और गांव के दो युवकों को सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलवाया।

पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्या को अंजाम देने वाले दोनों सुपारी किलर पंजाब से पकड़े गए हैं, जिन्हें जल्द फतेहाबाद लाया जाएगा। मृतक की पहचान जगविंद्र सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गांव महमदी निवासी जगविंद्र सिंह 18 जनवरी को खेत में पानी लगाने गया था। इसी दौरान खेत में बने कमरे के पास उस पर कस्सी से हमला कर उसकी गर्दन काट दी गई। बाद में उसकी लाश खेत में ही मिली। इस निर्मम हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी। खास बात यह है कि जगविंद्र का कुछ दिन पहले ही रिश्ता तय हुआ था और करीब 5 महीने बाद उसकी शादी होनी थी।

ASP दिव्यांशी सिंगला ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि मृतक जगविंद्र अपने हिस्से की जमीन लेकर अलग रहना चाहता था। इसी बात को लेकर पिता अवतार सिंह और बड़ा भाई तरनप्रीत सिंह उससे नाराज थे। उन्होंने जमीन विवाद के चलते उसकी हत्या की योजना बनाई और गांव के ही 2 लोगों को 1 लाख 20 हजार रुपये की सुपारी दी।

पुलिस ने शुरुआत में मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर साजिश की परतें खुलती गईं। मोबाइल कॉल डिटेल, लेनदेन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पिता और बड़े भाई की भूमिका उजागर की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ASP ने कहा कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द अदालत में पेश किया जाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 लाख रुपये का पशुधन चोरी करने के आरोप में तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

माहिलपुर, 20 फरवरी : माहिलपुर पुलिस ने प्रिंस कुमार पुत्र दर्शन लाल निवासी गज्जर की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए उनकी दो लाख रुपये का 4 फरवरी को पशुधन चोरी करने के मामले में...
article-image
पंजाब

तन्वी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

कंबाला बीत की तन्वी को जन्म दिवस की सतलुज ब्यास टाइम्स की और से हार्दिक शुभकामनाएं और तन्वी के पिता नरेश कुमार कंबाला व माता सुमन देवी को बधाई। Share     
article-image
पंजाब

डेरा बाबा भगत राम जी नंगल खूगा में रक्खड़ पुन्य का वार्षिक मेला 9 अगस्त को मनाया जाएगा : संत नरेश गिर जी

इस अवसर पर संत महापुरुष संगतों को प्रवचन करेंगे और कथा कीर्तन होगा : संत नरेश गिर जी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव नंगल खूगा के डेरा बाबा भगत राम जी में...
Translate »
error: Content is protected !!