राम कुमार चौधरी ने गांव कावंटा उपरला का किया दौरा…लोगों की सुनी समस्याएं

by

पट्टा मेहलोग, 22 जनवरी (तारा) : दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने वीरवार को दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पट्टा बाड़ियाँ के गांव कावंटा उपरला का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।
उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया और शेष शिकायतों के शीघ्र निपटारे का आश्वासन दिया।
उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी और कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
राम कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और आधारभूत अधोसंरचना को मज़बूत करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास की योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं और क्षेत्र की प्रत्येक समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कावंटा ऊपरला गांव के संपर्क मार्ग पर टाइल कार्य एवं गली निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए लगभग साढ़े आठ लाख रुपये की राशि आगामी अप्रैल माह में उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांव का बुनियादी ढांचा और अधिक सुदृढ़ होगा।
विधायक ने गांव में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंदिर निर्माण कार्य के लिए अपनी ओर से 50 हजार रुपए की राशि अर्पित करने की घोषणा भी की।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि दून विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए वह पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के ही लोग षड्यंत्र रच रहे : 15 से अधिक विधायक मुख्यमंत्री से तंग आकर भाजपा में शामिल होने को तैयार – जयराम ठाकुर के बयान से प्रदेश में हड़कंप

एएम नाथ। नालागढ़ : कांग्रेस की नाव डुबाने के लिए कांग्रेस के ही लोग अब षड्यंत्र रच रहे हैं। अब भी 15 से अधिक विधायक मुख्यमंत्री से तंग आकर भाजपा में शामिल होने को...
हिमाचल प्रदेश

हीरो मोटरकोर्प लिमिटेड द्वारा साक्षात्कार 17 मार्च को आईटीआईटी ऊना में

ऊना  : हीरो मोटरकोर्प लिमिटेड हरिद्वार द्वारा 17 मार्च को प्रातः 10 बजे राजकीय आईटीआई ऊना में कैम्पस साक्षात्कार का आय¨जन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई के प्राधानाचार्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में कांग्रेस के 2 दफ्तरों को खाली करने का मिला नोटिस : पार्टी ने लगाया दबाव बनाने का आरोप

दिल्ली में कांग्रेस के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी होने वाली है। कांग्रेस को दो ऑफिसों को खाली करने का नोटिस मिला है। कांग्रेस के पुराने ऑफिस यानी 24 अकबर रोड और यूथ कांग्रेस के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्माण कार्यों पर 3 करोड़ की धनराशि होगी व्यय – विक्रमादित्य सिंह ने हिक्किम नाला में पुल निर्माण की रखी आधारशिला : विद्युत उपकेंद्र ड़ल्ली में स्थानीय स्तर पर विद्युत आपूर्ति के लिए स्थापित किए जाएं उपकरण —विक्रमादित्य सिंह

चंबा 2 अगस्त : लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज होली घाटी के चोली-क्वारसी संपर्क सड़क मार्ग में हिक्किम नाला पर बनने वाले स्टील ट्रस पुल निर्माण की आधार शिला...
Translate »
error: Content is protected !!