विजिलेंस की जांच से तिलमिलाए वरिष्ठ कांग्रेस नेता : जयराम का मुख्यमंत्री से सवाल कौन दे रहा इस्तीफा

by

हिमाचल कांग्रेस में ‘निपटाने’ का खेल शुरू : जयराम ठाकुर

धर्मशाला में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का सरकार पर सीधा प्रहार”

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के भविष्य और विजन पर भी रखी अपनी बात

कांगड़ा प्रवास के दूसरे दिन धर्मशाला से हिलाई सरकार

दमदार तरीके से सवाल दागकर हिमाचल की राजनीति में खड़ा किया भूचाल

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर अब तक का सबसे आक्रामक हमला बोलते हुए प्रदेश की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है। ठाकुर ने बेहद गंभीर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से उस ‘वरिष्ठ नेता’ के नाम का खुलासा करने की मांग की है, जिसने कथित तौर पर मुख्यमंत्री को धमकी दी है कि यदि उनके खिलाफ चल रही जांच नहीं रोकी गई, तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। नेता प्रतिपक्ष ने सुलगते हुए सवाल पूछे कि आखिर वह कौन प्रभावशाली चेहरा है जो विजिलेंस जांच से इतना तिलमिला गया है कि दिल्ली जाकर हाईकमान के सामने पार्टी छोड़ने तक की बात कह रहा है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चूंकि पुलिस विभाग और विजिलेंस सीधे मुख्यमंत्री के अधीन हैं, तो यह स्पष्ट है कि डीजीपी ने उनकी सहमति के बिना जांच के आदेश नहीं दिए होंगे, जिससे यह साफ होता है कि कांग्रेस के भीतर अब एक-दूसरे को ‘निपटाने’ का खेल रात के अंधेरे में नहीं बल्कि दिन के उजाले में सार्वजनिक रूप से शुरू हो चुका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कभी ये वही नेता तो नहीं जिसने मंडी में सरकार के तीन साल के जश्न के मौके पर मुख्यमंत्री को खुली चुनौती दे डाली थी कि ऐसे नहीं चलेगा। विधायक सुधीर शर्मा और पवन काजल की मौजूदगी में उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की लोकप्रियता आज रसातल में है और अगर आज चुनाव हो जाएं, तो सत्ताधारी दल को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। राजनीतिक वार-पलटवार के इस माहौल के बीच, जयराम ठाकुर ने अपनी सक्रियता को केवल आलोचना तक सीमित नहीं रखा, बल्कि वे हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 16वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हुए। वहां उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षाविदों से संवाद करते हुए विश्वविद्यालय को प्रदेश की उच्च शिक्षा का एक सशक्त स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा का यह संस्थान शोध, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से राज्य के युवाओं के भविष्य को संवारने में वरदान साबित हुआ है। एक तरफ जहां उन्होंने सरकार की आंतरिक कलह को उजागर किया, वहीं दूसरी ओर शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल की गौरवशाली यात्रा और संस्थान के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर विकास के एजेंडे को भी मजबूती से रखा।
——————————-
डोडा हादसे में वीर जवानों की शहादत पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने व्यक्त किया गहरा शोक

​जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की हृदय विदारक घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस भीषण हादसे में 10 से अधिक वीर जवानों का बलिदान राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शहीद हुए वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। जयराम ठाकुर ने हादसे में घायल हुए सैनिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और कहा कि देश अपने इन वीर रक्षकों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को सदैव कृतज्ञता के साथ स्मरण रखेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुख दर्द : हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र सरकार – प्रियंका गांधी

हर सुविधा मुहैया कराएगी सरकार – मुख्यमंत्री मंडी, 12 सितंबर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के देयोरी गांव में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अध्यापक फरार : अश्लील वीडियों दिखाने के लगाए आरोप, मामला दर्ज

कुल्लू: हिमाचल के जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में स्कूल के शिक्षक पर 2 छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार स्कूल के अध्यापक ने पांचवी कक्षा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

विक्रमदित्य सिंह ने अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घघाटन : महिलाओं का राज्य में खेल कोटा को को तीन प्रतिशत से पांच प्रतिशत किया — विक्रमादित्य सिंह

शिमला, 04 अकतूबर — लोक निर्माण, युवा सेवा एवं खेल मंत्री  विक्रमादित्य सिंह ने आज यहाँ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के खेल मैदान में तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय प्रथम महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईएलसी के कार्यक्रमों में पहुंचे एसडीएम संजय कुमार, विद्यार्थियों को किया जागरुक

भोरंज 17 फरवरी। विधानसभा क्षेत्र-36 भोरंज के सभी शैक्षणिक संस्थानों में शनिवार को चुनावी साक्षरता क्लबों के माध्यम से मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी...
Translate »
error: Content is protected !!