77वां गणतंत्र दिवस: पुलिस लाइन ग्राउंड में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल- डिप्टी कमिश्नर ने फहराया तिरंगा, मार्च पास्ट से ली सलामी

by
स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियों की पेशकश
26 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान फहराएंगे तिरंगा
होशियारपुर, 24 जनवरी: देश भर में मनाए जाने वाले 77वें गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों के तहत आज स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी आशिका जैन ने तिरंगा झंडा फहराया।

डिप्टी कमिश्नर ने राष्ट्रीय झंडा फहराने के उपरांत परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों का निरीक्षण किया, इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) निकास कुमार और परेड कमांडर धीरेंद्र वर्मा भी उनके साथ मौजूद थे। डिप्टी कमिश्नर ने मार्च पास्ट में शामिल पीआरटीसी जहानखेला, पीआरटीसी जहानखेला महिला विंग, ज़िला पुलिस, ज़िला पुलिस महिला विंग, पंजाब होमगार्ड्स, पैसको (एक्स सर्विसमैन), एन.सी.सी. कैडेट की 12 पंजाब बटालियन होशियारपुर, स्काउट्स लड़के स्कूल ऑफ एमिनेंस ख्वास पुरहीरा, पुलिस कैडेट सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूंगा, गर्ल्स गाइड सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रेलवे मंडी और पी.पी.ए फिल्लौर व पीआरटीसी जहानखेलां के बैंड की टुकड़ी से सलामी ली।

गणतंत्र दिवस मौके 26 जनवरी को मनाए जाने वाले जिला स्तरीय समारोह के बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 26 जनवरी को राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में पंजाब सरकार की कल्याण योजनाओं, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों और कार्यों को दर्शाने वाली झांकियां भी शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों, उनके पारिवारिक सदस्यों, वीर नारियों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्यों के लिए व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा और जरूरतमंदों को मोटर ट्राइसाइकिल और सिलाई मशीनें वितरित की जाएंगी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाते हुए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तन्मयता से निभाया जाए।

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा मास पी.टी. शो और देश भक्ति पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियों की खूबसूरत पेशकश की गई। इस दौरान पीएपी जालंधर के घुड़सवारों ने टेंट पेगिंग का शानदार प्रदर्शन किया।
इसी तरह छात्राओं द्वारा पंजाब का लोक नृत्य गिद्धा और छात्रों द्वारा लोक नृत्य भंगड़ा प्रस्तुत किया गया। मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गान गाया जिसके उपरांत कार्यक्रम समाप्त हुआ।
इस मौके पर एसपी नवनीत कौर, एसडीएम मुकेरियां ओएशी मंडल, कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू,  एसडीएम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर, सहायक कमिश्नर परमप्रीत सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस अधिकारी या कर्मचारी का वर्दी में वीडियो वायरल हुआ तो विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की वर्दी के वायरल वीडियो को लेकर पुलिस प्रसाशन के और से बड़ा एक्शन लिया गया है। बता दें अब पुलिस कर्मचारी वर्दी पहनकर वीडियो नहीं बना सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों...
article-image
पंजाब

लड़की ने पिस्तौल लहराकर बनाई रील : बठिंडा में इंफ्लूएंसर लड़की को ढूंढ रही पुलिस, लोगों ने की एक्शन की मांग

 बठिंडा :  पंजाब के बठिंडा में एक लड़की का पिस्तौल लहराते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़की एक पंजाबी गाने पर पिस्तौल लहराते हुए रील बना रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर...
पंजाब

महिला के साथ छेडख़ानी करने पर एक खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर के गांव खुशी पद्दी में घर सो रही महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप पर गांव के ही एक युवक पर छेडख़ानी का मामला दर्ज कर लिया। सुनीता देवी निवासी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

23 वर्षीय युवक का शव बरामद : बीनेवाल के जंगल में हिमाचल के हरोली के गांव नंगल के अमनदीप का

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीनेवाल के जंगल में 23 वर्षीय युवक अमनदीप सिंह का मिला। पुलिस ने युवक का शव कबजे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौप दिया। हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!