गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम : ISI समर्थित 6 आतंकवादी गिरफ्तार

by

तरनतारन: पंजाब में गणतंत्र दिवस से पहले एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस ने राज्य की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम सफलता हासिल की है। खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई में पंजाब पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े दो अलग-अलग आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।

इन अभियानों के दौरान कुल छह आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, जो राज्य में बड़े हमले की तैयारी कर रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आतंकी गणतंत्र दिवस समारोह से पहले पंजाब में दहशत फैलाने की योजना बना रहे थे. उनके मंसूबों को समय रहते विफल कर दिया गया. पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और गोला-बारूद बरामद किया है, जिससे साफ होता है कि साजिश बेहद गंभीर थी।

तरनतारन से आतंकी की गिरफ्तारी

पहले ऑपरेशन में पुलिस ने तरनतारन जिले के दिनेवाल गांव निवासी शरणप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक पी-86 किस्म का हैंड ग्रेनेड, 9 मिमी ग्लॉक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और करीब 65 ग्राम आइस (मेथाम्फेटामाइन) ड्रग बरामद की गई. पुलिस का मानना है कि आरोपी ड्रग्स और हथियारों के जरिए आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में शामिल था।

आईएसआई समर्थित दूसरे मॉड्यूल का खुलासा

इसके बाद पुलिस ने एक और बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का समर्थन प्राप्त था. यह मॉड्यूल होशियारपुर जिले में सक्रिय था. पुलिस ने यहां से बीकेआई के पांच अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया. इनके पास से 2.5 किलोग्राम वजनी आरडीएक्स आधारित एक शक्तिशाली आईईडी, दो पिस्तौल और कई कारतूस जब्त किए गए।

गिरफ्तार आतंकियों की पहचान

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दिलजोत सिंह सैनी, हरमन उर्फ हैरी, अजय उर्फ मेहरा और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श कंधोला शामिल हैं. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ये सभी एक संगठित नेटवर्क के तहत काम कर रहे थे और विदेश से संचालित आतंकियों के संपर्क में थे।

कानूनी कार्रवाई और जांच जारी

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि होशियारपुर के गढ़शंकर थाने में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि यह आतंकी मॉड्यूल अमेरिका में बैठे बीकेआई हैंडलरों द्वारा चलाया जा रहा था और बरामद आईईडी का इस्तेमाल गणतंत्र दिवस के आसपास लक्षित हमले के लिए किया जाना था।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब खुफिया एजेंसियों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन भारत में हमले की फिराक में हैं. इससे पहले भी सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) जैसे संगठनों द्वारा पंजाब में स्लीपर सेल सक्रिय करने की आशंका जताई गई थी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आतंक और संगठित अपराध से जुड़े हर नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जाएगा. जांच एजेंसियां अब इन आतंकियों के अंतरराष्ट्रीय संपर्कों और फंडिंग नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

59वा ऑल इंडिया प्रिंसिंपल हरभजन सिंह फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ

माहिलपुर – प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा द्वारा खालसा कालेज के प्रिं हरभजन सिंह की याद में कराए जा रहे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ...
article-image
पंजाब

Shiromani Akali Dal (B) Announces

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/April 15 : Shiromani Akali Dal (B) district president Lakhwinder Singh Lakhkhi Gilzian has announced the rural office-bearers for the district, appointing Gurmail Singh Bham as the guardian (in-charge) for the Garhshankar...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर…..राघव चड्ढा ने किया आप पर पलटवार… लिखा- घायल हूं इसलिए घातक हूं

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी में अंदरूनी तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब राघव चड्ढा ने नया वीडियो जारी कर आप के आरोपों पर पलटवार किया है. राघव चड्ढा ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ED ने रूपनगर जिले के 13 खनन ठिकानों पर की छापेमारी : 3.5 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद – सूत्रों के मुताविक अवैध खनन मामले में ‘नसीबचंद व श्री राम क्रशर’ और अन्य भी शामिल

रूपनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले पंजाब में ED ने बड़ी कार्रवाई की। अवैध खनन मामले में ED की टीमों ने 13 ठिकानों पर छापा मारा। रूपनगर जिले के...
Translate »
error: Content is protected !!