पांगी में बर्फ का कहर, पल भर में मलबे में तब्दील हुआ दो मंजिला मकान

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का जनजातीय क्षेत्र पांगी इन दिनों कुदरत के कड़े इम्तिहान से गुजर रहा है। बीते दिन हुई भारी बर्फबारी ने जहाँ जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, वहीं अब इससे नुकसान की खबरें भी सामने आने लगी हैं। ताजा मामला ग्राम पंचायत किलाड़ के थमोह गाँव का है, जहाँ बर्फ के भारी वजन के कारण एक व्यक्ति का दो मंजिला मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

यह घटना बीते दिन देर रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कुलदीप पुत्र मोहन लाल जो कि करोहती निवासी का पुराना मकान भारी बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। भारी बर्फबारी के चलते इस दो मंजिला मकान की दीवारें और छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर गिर गईं। राहत की बात यह है कि पीड़ित परिवार अब अपने नए घर में रहता है और पुराना मकान खाली पड़ा था, जिससे किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। पंचायत प्रधान ने तुरंत इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को फौरी राहत राशि प्रदान की। इस घटना की पुष्टि करते हुए एसडीएम पांगी अमनदीप ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि घटना की खबर मिलते ही इलाके के पटवारी को मौके पर भेज दिया गया है। एसडीएम ने निर्देश दिए हैं कि पूरे नुकसान का सही-सही आकलन किया जाए ताकि प्रभावित परिवार को सरकारी नियमों के तहत उचित मुआवजा मिल सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पुराने और जर्जर मकानों के आसपास जाने से बचें, क्योंकि बर्फबारी का खतरा अभी टला नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना पढ़ाई और रिफ्यूज़ल के बाद यूरोप वीज़ा अप्लाई करने का सुनहरी मौका : कंवर अरोड़ा

गढ़शंकर / नवांशहर।  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एम डी कंवर अरोड़ा ने बताया कि यूरोप के देशों स्लोवाकिया ग्रीस इटली जैसे मुल्कों में जाने का बहुत बढ़िया मौका है l अगर पहले किसी भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के लिए कुनिहार विकास खण्ड में द्वितीय चरण में 80.4 प्रतिशत मतदान

सोलन : सोलन जिला के विकास खण्ड कुनिहार में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण में कुल 80.4 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्ज के बोझ तले दबा हिमाचल, सरकार पर विपक्ष का तीखा हमला :10 गारंटियों पर घिरी सरकार, बेरोजगारी और देरी से चुनाव बना मुद्दा

पंचायत चुनाव टालने के आरोप, महिलाओं और युवाओं में नाराजगी एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन और वादाखिलाफी के आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने रविवार को बनियाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में हवाई संपर्क मजबूत करने पर जोर : हर्ष महाजन के सवाल पर केंद्र का जवाब

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के लिए 369.82 एकड़ भूमि का इंतजार, राज्य सरकार को केंद्र की याद UDAN योजना से हिमाचल को रफ्तार, 40 हवाई मार्ग संचालित, हेलिपोर्ट विकास पर भी फोकस एएम नाथ। शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!