गढ़शंकर में 77वें गणतंत्र दिवस मौके एसडीएम संजीव कुमार ने फहराया तिरंगा 

by

गढ़शंकर, 27 जनवरी: गढ़शंकर में सब डिवीजन स्तरीय गणतंत्र दिवस के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय एसडीएम गढ़शंकर श्री संजीव कुमार ने शिरकत की और राष्ट्रीय झंडा फहराया। उन्होंने परेड का मुआयना किया और सलामी ली। उन्होंने संबोधित करते हुए सभी देशवासियों को 77 में गणतंत्र दिवस की बधाई दी और शहीदों की कुर्बानियों  पर प्रकाश डालते उनके सपनों का साकार करने के लिए आजादी को बरकरार रखने के लिए योगदान डालने को कहा। इस समारोह में विशेषातिथि के रूप में आम आदमी पार्टी के हल्का संगठन प्रभारी व ओएसडी माननीय डिप्टी स्पीकर विधानसभा पंजाब श्री चरणजीत सिंह चन्नी, मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलदीप सिंह सैनी, पीए हरजिंदर सिंह धंजल, गुरलाल सैला, सोमनाथ बंगड़ आदि ने शिरकत की। इस मौके विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों तथा पुलिस की टुकड़ी ने शानदार परेड की। स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया। मुख्यातिथि व विशेषातिथियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों तथा विभिन्न क्षेत्रों में योगदान डालने वाली सख्शियतों को सम्मानित किया गया। समागम में अन्य के साथ जज सहिबान मनु मित, रसिका विज, तहसीलदार कुलविंदर सिंह, ईओ संजीव कुमार, बीडीपीओ गढ़शंकर मनजिंदर कौर, बीडीपीओ माहिलपुर राजेंद्र कौर, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी हरी कृष्ण गंगड़, किसान कमलजीत सिंह जस्सोवाल, क्षेत्र के पूर्व सैनिक, ब्लॉक समिति सदस्य, जिला परिषद मेंबर, बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी व स्टाफ उपस्थित था। इस मौके मंच संचालन विजय कुमार भट्टी तथा मनजीत लल्लियां द्वारा बाखूबी किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

अवैध माईनिंग को छुपाने के लिए अधिकारियों दुारा लीपापोती की जा रही : बिना निशानदेही ही जंगल क्षेत्र को बता दिया जिला रोपड़ में ही हुई है अवैध माईनिंग

गढ़शंकर :   जिला होशियारपुर के गांव कालेवाल बीत और जिला रोपड़ के गांव नानगरां और खेड़ा कमलोट की सीमा पर अवैध माईनिंग बड़े स्त्तर पर की गई है। इस तरह दोनों जिलों की...
article-image
पंजाब , समाचार

धारा 306 एवं 506 तहत मामला दर्ज : आरोपियों पर मामला दर्ज करने के उपरांत बीज विक्रेता अनिल कुमार का अंतिम संस्कार

गढ़शंकर :16 सितम्बर: गत दिनीं गढ़शंकर के गांव अचलपुर निवासी तथा गांव कानेवाल में बीजों की दुकान करते अनिल कुमार बल्ली पुत्र सतपाल ने नैनवां के एक व्यक्ति और महिला के खिलाफ खुदकुशी नोट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और तीन मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़ : आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से आए धमकी भरे पत्र के बाद रेलवे पुलिस और पंजाब पुलिस अलर्ट हो गई है। अराजक तत्वों ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुल्तानपुर लोधी को डाक के...
article-image
पंजाब

4500 रुपये लूटकर फरार : नशे के आदि नाबालिगों ने पुजारी पर किया हमला

बठिंडा :  बठिंडा में नशे के आदि दो नाबालिग युवकों ने जिले के गांव फूल्नो मिट्ठी संगत मंडी में स्थित एक हनुमान मंदिर के पुजारी पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे गंभीर रूप से...
Translate »
error: Content is protected !!