गेहूं के सिकुड़े दाने को लेकर न घबराएं किसान, पंजाब सरकार किसानों के साथ: ब्रम शंकर जिंपा

by

जिले की 64 मंडियों में की जा रही गेहूं की खरीद, किसानों को नहीं आने दी जाएगी कोई दिक्कत
जिले की मंडियों में अब तक खरीदी गई 11585 मीट्रिक टन गेहूं व 4.09 करोड़ की हो चुकी है अदायगी
होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज दाना मंडी होशियारपुर में गांव पट्टी के किसान मंगल सिंह की गेहूं की ढेरी से गेहूं खरीद शुरु करवाते हुए कहा कि मुख्य मंत्री  भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से मंडियों में किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार गेहूं के सिकुड़े दाने को लेकर किसानों में काफी घबराहट थी लेकिन उन्हें घबराने की जरुरत नहीं क्योंकि पंजाब सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों की छोटी से छोटी समस्या के प्रति चिंतित है और हर समस्या का समाधान निकालने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री संदीप सिंह, एस.डी.एम. शिवराज सिंह बल व अन्य अधिकारियों सहित फसल की खरीद शुरु करवाते हुए कैबिनेट मंत्री ने किसानों से बातचीत की व अधिकारियों की ओर से अनाज मंडियों में किए प्रबंधों के बारें उनकी प्रतिक्रिया हासिल की। इस दौरान उन्होंने मंडी में अलग-अलग ढेरियों पर जाकर गेहूं की फसल देखते हुए अधिकारियों व खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी किस्म की समस्या न आए।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जिले की 64 मंडियों में गेहूं की खरीद की जा रही है व किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में पीने वाले पानी, छाया और अन्य सुविधाओं का पूरा इंतज़ाम किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार जिले की मंडियों में करीब 3,75,687 मीट्रिक टन गेहूं की आमद की उम्मीद है जिसकी खरीद व लिफ्टिंग के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सांय तक जिले की मंडियों में 11585 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है व 4.09 करोड़ की अदायगी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मंडियों में पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है, इस लिए किसान व आढ़ती इस बारे में चिंता न करें।
इस अवसर पर जिला कंट्रोलर खाद्य व आपूर्ति श रेनू बाला वर्मा, आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन पंडित तरसेम मोदगिल, प्रधान जगदीश पाल, नरेंद्र मोहन शर्मा,  संदीप सैनी, वरिंदर शर्मा बिंदू,  सुमेश सोनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री ने ज्वाली में किए 184.33 करोड़ रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में 184.33 करोड़ रुपए की 15 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के...
article-image
पंजाब

कांग्रेस ब्लॉक समिति सदस्य के पति व देवरानी की गोलियां मारकर हत्या, पुत्र गंभीर घायल : पुलिस 9 लोगों के इलावा 10-15 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ किया मामला दर्ज

रोपड़ : करतारपुर में पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस ब्लॉक समिति सदस्य भोली देवी के पति व देवरानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और दौरान गोलियां लगने से उसका पुत्र गंभीर रूप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सस्पेंस खत्म! सरकार ने अपना रूख किया साफ, कहा- ‘शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा

नई दिल्ली : नीट  परीक्षा धांधली और पेपर लीक विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी  और पूरे विपक्ष की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की चौतरफा मांग उठ रही है।...
article-image
पंजाब

Just as rats leap from

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 26 : Shiromani Akali Dal’s district urban president and senior vice-president Jatinder Singh Lali Bajwa was specially honoured by Jagtar Singh, circle president, and Iqbal Singh Gopi. Party leaders and workers attended...
Translate »
error: Content is protected !!