पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन….बॉर्डर पर तस्करी की कोशिश नाकाम : हथियार-गोला-बारूद और दो किलो हेरोइन जब्त

by

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ मिलकर फाजिल्का जिले में सीमा पार से हो रही हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है।

इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद हुए हैं। बीएसएफ के जवानों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी तस्करों पर गोलियां भी चलाईं।

डीजीपी ने क्या बताया?
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि फरीदकोट पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस इकाई ने बीएसएफ के साथ समन्वय में फाजिल्का के तेजा राहेला गांव के पास सीमा पार तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया और हथियारों व गोला-बारूद के साथ हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की।

पाकिस्तानी तस्करों की नापाक हरकत
पुलिस प्रमुख ने बताया कि पुलिस ने एक गफ्फार पिस्तौल, 20 अन्य पिस्तौल, 39 मैगजीन, 310 गोलियां, दो बैग और 2.160 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। डीजीपी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि ‘जीरो लाइन’ के पास सक्रिय पाकिस्तानी तस्करों ने घने कोहरे और रात में अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय क्षेत्र में हथियार और नशीले पदार्थ पहुंचाए।

बीएसएफ के जवान हाई अलर्ट पर
उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवान हाई अलर्ट पर थे, उन्होंने घुसपैठ को रोकने के लिए कई राउंड गोलिया चलाईं, जिसके बाद एक संयुक्त तलाशी अभियान में हथियारों और मादक पदार्थों की बरामदगी की गई। यह संयुक्त कार्रवाई सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और राष्ट्र विरोधी तत्वों पर नकेल कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

100 प्रतिशत टीकाकरण वाले गांवों नत्थुवाल, नवां जट्टपुर, पुंगा व पुंज के सरपंचों को डिप्टी कमिश्नर ने बधाई, अन्य गांवों को भी टीकाकरण करवाने के लिए किया प्रोत्साहित

कोरोना मुक्त गांव अभियान: दो दिनों में जिले के 4 गांवों में कोविड-19 की पहली डोज का हुआ 100 प्रतिशत टीकाकरण कोविड लक्षण दिखने पर टैस्टिंग जरुर करवाएं, स्वास्थ्य टीमों को दें सहयोग: अपनीत...
पंजाब

डीएवी कालेज फॉर गल्र्स का बी.एस.सी. (एफ.डी.) द्वितीय समैस्टर का परिणाम 100 फीसदी रहा गढ़शंकर|

पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए परिणाम में डीएवी कालेज फॉर गल्र्स गढ़शंकर का बी.एस.सी.(एफ.डी.) द्वितीय समैस्टर का परिणाम 100 फीसदी रहा। सभी छात्राएं शानदार अंक हासिल कर उतीर्ण हुई। कालेज की छात्रा पिंकी ने...
हिमाचल प्रदेश

एक क्षेत्र हुआ कंटेनमेंट जोन में शामिल जबकि 17 हुए सूची से बाहर

ऊना – एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के नए मामले आने के चलते उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत लोअर बढ़ेड़ा के वार्ड 3 में फतेह...
article-image
पंजाब

जोगिंदर सिंह को नम्बरदार बनने पर गांव वासियो के किया स्वागत

गढ़शंकर । जिला कुलेक्टर होशियारपुर दुआरा दिए फैसले के मुताबिक चन्नन सिंह के पुत्र जोगिंदर सिंह को गांव डानसीवाल का नंबरदार नियुक्त किया गया। नव नियुक्त नंबरदार जोगिंदर सिंह को सनन्द दे दी गई।...
Translate »
error: Content is protected !!