यूजीसी कानून के विरोध में राजपूत महासभा एवं सामान्यवर्ग संयुक्त मंच का धरना प्रदर्शन

by

एएम नाथ । मंडी : यूजीसी के काले कानून के विरोध में राजपूत महासभा हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में सामान्य वर्ग संयुक्त मंच से जुड़े सामान्य वर्ग के प्रमुख संगठनों के लोगों ने मंडी के सेरी मंच पर सामूहिक विरोध प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन में श्री राजपूत सभा मंडी, ब्राह्मण सभा, महाजन सभा, खत्री सभा, अहलूवालिया सभा तथा नामधारी सिख संगत के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर राजपूत महासभा व सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के प्रदेश अध्यक्ष ई.के एस जम्वाल वरिष्ठ उप प्रधान जितेंद्र वशिष्ठ तथा सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ.अमर सिंह गुलेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ई.के.एस.जम्वाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे सामान्य वर्ग के सभी संगठन यूजीसी के काले कानून के विरोध में प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे और राष्ट्रपति महोदय तथा केंद्र सरकार एवं प्रदेश के सभी सांसदों को ज्ञापन सौंप कर इसे तुरंत वापस लेने का पुरजोर आग्रह करेंगे।इसी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर जारी आंदोलन में भी सक्रियता से भाग लेंगे और अगर सरकार फिर भी नहीं मानेगी तो आने वाले समय में ऐसी दुराचारी सरकार को सबक सीखाने से भी नहीं हिचकिचायेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि सामान्य वर्ग के लोग पहले से ही एससी एसटी एट्रोसिटी एक्ट जैसे अलोकतांत्रिक कानून से पीड़ित है वहीं दूसरी तरफ अब विश्वविद्यालयों में जो युवा अपना भविष्य सुधारने हेतू शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उन्हें भी इस कानून के माध्यम से प्रताड़ित करने की बात की गई है। यही नहीं इसमें तो एससी-एसटी के साथ ओबीसी को भी जोड़कर इन बच्चों में जाति आधारित वैमनस्य खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। इस कानून के अंतर्गत विश्वविद्यालयों में स्क्रीनिंग कमेटियों में भी एससी एसटी और ओबीसी के लोगों को ही रखा गया है और झूठी शिकायत करने वालों के विरुद्ध भी कोई कार्रवाई करने का प्रावधान नहीं है।

उल्टे आरोपी को स्वंय ही अपने आप को निर्दोश साबित करना होगा।

रैली को प्रमुख संगठनों के शीर्ष पदाधिकारीयों ने भी संबोधित किया और सभी को एकजुट होकर इस काले कानून के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया।

इस बैठक के बाद लोग अपने हाथों में बैनर लेकर केंद्र सरकार के और यूजीसी के काले कानून के विरोध में नारे लगाते हुए इंदिरा मार्केट से होते हुए रैली के रूप में जिलाधीश महोदय के कार्यालय तक पहुंचे और जिलाधीश महोदय को उनके माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री तथा प्रदेश के सांसदों को प्रेषित ज्ञापन सौंपे।

इस विरोध प्रदर्शन में आयोजक ई.डी के चंदेल, श्री राजपूत सभा मंडी के जिला प्रधान सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ.अमर सिंह गुलेरिया, हेम सिंह ठाकुर, ब्राह्मण सभा के जितेंद्र वशिष्ठ, हरीश शर्मा, राकेश कौल, महाजन सभा के अनिल गुप्ता, खत्री सभा के गोपाल कपूर, तरुण मलहोत्रा, चिराग मल्होत्रा, अहलूवालिया सभा के बाल चंद वालिया, नामधारी सिख संगत के सरदार गुरमीत सिंह अपने अपने सक्रिय पदाधिकारियों के साथ तथा शिव सिंह सेन,नरेश वर्मा,अदालत सिंह ठाकुर, मान सिंह राणा,केएस राणा, नरोत्तम ठाकुर,नीलम राणा, शमशेर मिनहास,धर्मेन्द्र राणा,रविंद्र सिंह गुलेरिया,राजा ठाकुर,सुनील सेन,राजेंद्र सेन,सुरेन्द्र जम्वाल, तेज सिंह ठाकुर, दुनीचंद शर्मा,विशाल सेन,बेली राम ठाकुर,देवेंद्र चौहान, सुरेश ठाकुर,पंकज रावत, मोनू ठाकुर आदि विशेष रूप से भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट में गांव व किसान के हितों का रखा गया विशेष ध्यानः वीरेंद्र कंवर

ऊना  – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने वर्ष 2021-22 के बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इसमें गांव व...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

संजौली में हुई चोरी के मामला : मनीमाजरा से 7.50 लाख के गहने बरामद -“चिटा गेंग” निशाने पर

एएम नाथ। शिमला शिमला पुलिस ने संजौली में हुई चोरी के एक मामले मे अब तक 7.50 लाख मूल्य के गहने बरामद करने में सफलता प्राप्त कर ली है। ये सारी बरामदगी ASP सुनील...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहुन्ता की जन आरोग्य समिति की बैठक आयोजित : अस्थाई सफाई कर्मियों की वेतन वृद्धि को स्वीकृति प्रदान

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की अध्यक्षता  , जन आरोग्य समिति  के वार्षिक बजट को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव  तैयार करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा, (सिहुन्ता) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश का पहला राज्य हिमाचल प्रदेश – जहां पर टॉयलेट जाने के लिए बनेंगे पास!

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बीते समय में टॉयलेट टैक्स  को लेकर सुक्खू सरकार की खूब किरकिरी हुई थी। अब शिमला में पब्लिक टॉयलेट्स पर शुल्क वूसलने की तैयारी को लेकर बवाल होने लगा...
Translate »
error: Content is protected !!