मेहलोग के दो पूर्व सैनिकों का राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

by

पट्टा मेहलोग, 30 जनवरी (तारा) दून विधानसभा के पहाड़ी क्षेत्र मेहलोग के दो पूर्व सैनिकों का बीती रात स्वर्गवास हो गया। दोनो ही सैनिक वृद्धावस्था के कारण पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
आनरेरी सूबेदार (से.नि.) अशोक कुमार ने बताया कि सेरी पट्टा के ए एस सी में कार्यरत एक्स हवलदार सोहनु राम (92) का अस्वस्थता के कारण पिछली रात को निधन हो गया। वहीं दूसरे पूर्व सैनिक घड़सी निवासी सीता राम (84) जो सेना की 14 जेक राइफल में कार्यरत थे का निधन भी पिछली रात को हो गया। दोनो को अंतिम संस्कार वीरवार को उनके पैतृक गांव के शमशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया।
इस अवसर पर सुबाथू 14 जीटीसी से एक जेसीओ व एनसीओ की दो टुकड़ियों ने दिवंगत पूर्व सैनिकों के गांव पहुंच कर भारतीय सेना की तरफ से माल्यार्पण व तिरंगा चढ़ाकर पूरे सम्मान से सलामी देकर अंतिम विदाई दी।
अशोक कुमार ने बताया कि इस मौके पर दोनो स्थानों पर नव गठित एक्ससर्विस मेन लीग गोयला के चेयरमैन कृष्ण सिंह कंवर, सचिव बहादुर सिंह कंवर, आनरेरी नायब सूबेदार विनोद कुमार, पूर्व हवलदार सोहन लाल, नेक राम, राम दास, जय चंद, बाड़ियाँ पंचायत के प्रधान पति लक्की कश्यप, उप प्रधान नेक राम ठाकुर, पूर्व प्रधान पवन गुप्ता, ढकरियाना के पूर्व प्रधान सोहन लाल, अनिल गुप्ता, गोयला से रमेश कुमार व दर्जनों गांव के गणमान्य ग्रामीण अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीदों की प्रतिमाओं के रखरखाव एवं समारोहों की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित

एएम नाथ। पालमपुर, 4 जुलाई: – नगर निगम पालमपुर क्षेत्र में स्थापित वीर शहीदों की प्रतिमाओं के रखरखाव तथा महत्वपूर्ण अवसरों पर श्रद्धांजलि अर्पित करने की व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को बैठक का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाम ल‍िए राहुल गांधी को जमकर सुनाया…सच्‍चाई स्‍वीकार करो’, सोन‍िया गांधी के खास रहे अहमद पटेल की बेटी ने बिना नाम ल‍िए जमकर सुनाया

नई दिल्ली : बिहार चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद अब पार्टी के भीतर से ही कड़वी बातें खुलकर बाहर आने लगी हैं. इस बार चुप्पी तोड़ी है उस शख्स की बेटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेपर लीक मामलों की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, दोषियों को मिलेगी जल्द सख्त सजा : डॉ. राजीव बिंदल

संसद से भागकर सड़क पर अराजकता फैला रही कांग्रेस, लोकतंत्र को कर रही शर्मसार भाजपा का कांग्रेस पर हमला, पीएम आवास और पार्टी मुख्यालय मार्च की बताई राजनीतिक नौटंकी एएम नाथ। शिमला : भारतीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*किसानों और बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – आशीष बुटेल*

*नच्छीर पंचायत में प्राकृतिक खेती पर किसान गोष्ठी आयोजित* एएम नाथ। पालमपुर, 30 जुलाई : पालमपुर विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि किसानों और बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध...
Translate »
error: Content is protected !!