24 किलो 400 ग्राम चूरा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

by

गढ़शंकर l गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति मनिंदर सिंह उर्फ लाडी पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव नंगला थाना गढ़शंकर को चौबीस किलो चार सौ ग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार के एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार, एएसआई जसवीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ चैकिंग करते हुए बागवाई से देनोवाल खुर्द की ओर जा रहे थे, तभी बागवाई नहर के पास एक व्यक्ति अपने सिर पर बोरी लेकर जा रहा था। पुलिस दल ने उसे गिरफ्तार कर लिया और बोरी की तलाशी ली, जिसमें से 24 किलो 400 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया, इस संबंध में गढ़शंकर पुलिस स्टेशन में उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

*सरकार लाचार, दर्ज नहीं कर सकती FIR, न्यायिक आदेश बाधक…… हमारी न्याय प्रणाली अत्यंत पीड़ादायक घटना : उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बड़ा बयान

चंडीगढ़ । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 6 जून को चंडीगढ़ पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने बार एसोसिएशन के लोगों को राजभवन में मुलाकात के लिए बुलाया था। इस मुलाकात में अपने संबोधन के दौरान उपराष्ट्रपति...
article-image
पंजाब

3 करोड़ पंजाबियों के लिए सीएम मान ने जनवरी से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू करने की दी मंजूरी

चंडीगढ़ :  पंजाब के निवासियों के लिए नए साल के तोहफे के रूप में सीएम भगवंत मान ने स्वास्थ्य विभाग को जनवरी माह से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू करने की मंजूरी दे दी है।...
Translate »
error: Content is protected !!