चम्बा शहर को मिलेगी बहुप्रतीक्षित मल्टी-स्टोरी पार्किंग की सौगात : विधायक नीरज नैय्यर

by

एएम नाथ। चंबा : विधायक नीरज नैय्यर ने जानकारी देते हुए बताया कि चम्बा शहर में बहुप्रतीक्षित बहुमंजिला पार्किंग भवन के निर्माण कार्य को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शहर में लगातार बढ़ रहे वाहनों को देखते हुए यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। पार्किंग भवन के निर्माण से न केवल वाहन पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान होगा, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को भी सुचारू और व्यवस्थित बनाया जा सकेगा।
विधायक ने बताया कि निर्धारित स्थल पर सोइल टेस्टिंग का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार चम्बा शहर के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न विकासात्मक कार्यों को तेज गति से पूर्ण किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों ने सरकार एवं विधायक नीरज नैय्यर का आभार व्यक्त किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात के खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मचाई धूम, कुलदीप पठानिया ने किया सम्मान

नवीश कुमार और अरफान को 51,000-51,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन और फिटनेस बढ़ाने पर भी दिया जोर एएम नाथ। चुवाड़ी :  भटियात विधानसभा क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा उपरांत आकलन के तहत 9042 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी करने का मुक्यमंत्री सुक्खू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से किया आग्रह 

एएम नाथ। नई दिल्ली : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश की संवेदनशीलता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोलाकार में बने संकेत आदेशात्मक होते हैं जिनका ड्राइवर के लिए हर स्थिति में पालन करना जरूरी होता , त्रिभुज में दिये गये संकेत चेतावनी : आरटीओ रमेश चन्द कटोच

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत कार्यशाला आयोजित ऊना, 23 जनवरी: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को मुख्य ध्येय मानकर सरकार द्वारा चलाए गए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा एवं निरीक्षण अभियान के तहत आज इंडियन आॅयल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना पुलिस की त्वरित कार्रवाई : साइबर ठगी के 44 हजार रुपये ऊना पुलिस ने वापस करवाए

1930 पर शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने की त्वरित कार्रवाई, बैंक और वित्तीय संस्थानों से समन्वय कर पूरी राशि कराई वापस रोहित जसवाल।  ऊना: साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऊना पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!