कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण कर योजनाओं का लाभ उठाएं श्रमिक : केवल सिंह पठानिया

by
मैटी पंचायत के वंडी चौक में श्रमिक पंजीकरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन*
एएम नाथ।  शाहपुर, 4 फरवरी : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मैटी पंचायत के वंडी चौक में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के तत्वावधान में पंजीकरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रमिकों को बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।May be an image of dais, temple and text
कार्यक्रम में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया मुख्यातिथि तथा कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से 14 विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ श्रमिक पंजीकरण करवाकर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष में न्यूनतम 90 दिन कार्य करने वाला कोई भी श्रमिक पंजीकरण के लिए पात्र है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की करुणामयी सोच के चलते श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए योजनाओं में समय-समय पर सुधार किया जा रहा है। उन्होंने बोर्ड को सुझाव दिया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक समन्वयक नियुक्त किया जाए, ताकि योजनाओं का ग्रामीण स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित हो सके।
उपमुख्य सचेतक ने कहा कि भविष्य में धारकंडी एवं चंगर क्षेत्र में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएं, जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने अध्यक्ष नरदेव कंवर की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बोर्ड ने नई पहचान बनाई है।
कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने कहा कि प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में इस प्रकार के शिविर लगाए जा रहे हैं, जबकि जिला कांगड़ा में यह आठवां शिविर है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में अब तक बोर्ड द्वारा लगभग 81 करोड़ रुपये की सहायता विभिन्न श्रमिकों को प्रदान की जा चुकी है।May be an image of one or more people and text
उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि श्रमिकों के बच्चों की उच्च शिक्षा की संपूर्ण फीस बोर्ड द्वारा वहन की जाएगी। साथ ही हिमकेयर कार्ड बनवाने एवं पेंशन राशि बढ़ाने की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया एवं योजनाओं का लाभ लेने की विस्तृत जानकारी भी दी।
जिला श्रम कल्याण अधिकारी लोकेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जिले में संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में नटराज नाट्य दल द्वारा गीत-संगीत एवं लघु नाटिका के माध्यम से योजनाओं का प्रभावी प्रचार किया गया। शिविर में 51 श्रमिकों का पंजीकरण कर उन्हें कार्ड वितरित किए गए। साथ ही कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के कैलेंडर एवं प्रचार सामग्री भी वितरित की गई।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, बीडीओ रैत कमलजीत, लेबर ऑफिसर अमित चौधरी, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, इंटक जिलाध्यक्ष संजय सैनी, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय,सादिक खान, पूर्व प्रधान साजद बेगम, सुभाष नांगला रविन्द्र, पूर्व प्रधान हंसराज, निदेशक राजेश राजा, वीना शर्मा, रीना पठानिया, सरिता सैनी, अनिता, मधु सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद भगत सिंह आतंकवादी कहना वर्दाशत नहीं किया जायेगा :जरनैल सनोली

ऊना ; शहीद भगत सिंह यूथ क्लब सनोली प्रधान जरनैल सनोली ने सिमरनजीत सिंह मान दे व्यान की कडे शब्दों में निदां की है । सिमरनजीत सिंह मान ने शहीद भगत सिंह को आतंकवादी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंकों ने 4637.49 करोड़ रुपये के ऋण वितरण करके की 54.97 प्रतिशत की दर से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की : DC आदित्य नेगी

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति तथा जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित शिमला, 29 दिसम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहाँ उपायुक्त कार्यालय के बचत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एमआईएस के तहत सेब उत्पादकों के बकाया भुगतान में तेजी, 45 करोड़ रुपये जारी

मुख्यमंत्री सुक्खू ने की सेब खरीद तैयारियों की समीक्षा, एचएमआईएस वेबसाइट और ऐप लॉन्च सेब खरीद प्रक्रिया होगी डिजिटल और पारदर्शी, यूनिवर्सल कार्टन प्रणाली भी लागू एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने डलहौज़ी में नगर परिषद चुनावों की तैयारियों का लिया जायजा

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने आज डलहौज़ी का दौरा कर आगामी नगर परिषद चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों, स्ट्रांग रूम,...
Translate »
error: Content is protected !!