जीवन है अनमोल अभियान का शुभारंभ किया ग्रामीण विकास मंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर

by
ऊना – प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में समस्त महिलाओं भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जीवन है अनमोल अभियान शुरू किया है, जिसे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, पशुपालन व मत्स्य पालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज बसाल में हिमाचल दिवस समारोह के अवसर पर हरी झण्डी रवाना किया। 4 मई तक चलने वाले इस अभियान में जिला के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के कम्यूनिटी रिसोर्स पर्सन इन योजनाओं के प्रति जागरुक करने के साथ-साथ स्थानीय बैंकों के माध्यम से सभी स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करेंगी। इस अवसर पर राज्य परियोजना अधिकारी रविन्द्र धीमान तथा ज़िला परियोजना अधिकारी ज्योति शर्मा भी उपस्थित रहीं।
वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है कि सभी महिलाओं का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अन्तर्गत पंजीकरण किया जाए। इन योजनाओं में दो लाख रूपये तक दुर्घटना एवं दो लाख रूपये के मूल्य की जीवन बीमा की सुविधा प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के अन्तर्गत सभी पात्र महिलाओं के पंजीकरण के प्रीमियम का भुगतान हिमाचल सरकार वहन किया जा रहा है। जिसके लिए 10 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जा रही है।
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलम्बी बनाने के राज्य में 32000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है तथा इनसे 2 लाख 80 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इन समूहों को कृषि व गैर कृषि क्षेत्रों में आजीविका उपार्जन सम्बन्धी विभिन्न प्रशिक्षण एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अलावा इनके द्वारा निर्मित उत्पादों की पैकेजिंग, मूल्य संबर्धन एवं विपणन पर सरकारी स्तर पर प्रमुखता से कार्य किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गूगल मैप का सहारा लेना बना मुसीबत, गोवा जा रहा था परिवार : जंगल में बितानी पड़ी रात

बिहार से गोवा जा रहा एक परिवार गूगल मैप के भरोसे यात्रा कर रहा था। जब उन्हें कर्नाटक के बेलगावी जिले के भीमगढ़ जंगल के अंदर शॉर्टकट का निर्देश मिला। शिरोली और हेम्मदगा इलाके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैक्स का कम्प्यूटरीकरण सहकारी क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – उपायुक्त

डीएलआईएमसी ने चरण-III के तहत 23 पात्र पैक्स/एम-पैक्स के कम्प्यूटरीकरण की सिफारिश की एएम नाथ। शिमला :  उपायुक्त एवं जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति (DLIMC) की बैठक आज यहां उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर के SHO सहित 3 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर : कांग्रेस MLA की गाड़ी को पास ना देना पड़ा महंगा

मंडी । कांग्रेस विधायक की गाड़ी को पास ना देना 3 पुलिस कर्मियों को भारी पड़ गया। तीनों को लाइनहाजिर किया गया है। मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर का है. पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तिब्बती गुुुुरू दलाई लामा से उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की भेंट : *दलाई लामा ने एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को बताया सार्थक पहल: पठानिया

कांगड़ा को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए की जा रही गतिविधियों से करवाया अवगत एएम नाथ। धर्मशाला, 06 अप्रैल: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू...
Translate »
error: Content is protected !!