सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनर 15 फरवरी से पूर्व अपना ई-केवाईसी सत्यापन करवाना करें सुनिश्चित

by
ज़िला कल्याण अधिकारी शिमला कपिल देव शर्मा ने सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों से अपील की है कि जिन्होंने अपनी ई-केवाईसी सत्यापन अभी तक नहीं करवाया है वे अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र अथवा संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जाकर 15 फरवरी 2026 से पूर्व सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना (ई-केवाईसी) सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हि. प्र. द्वारा निर्णय लिया गया था कि प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का ऑनलाइन माध्यम से ई-केवाईसी सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए एक मोबाइल ऐप तैयार किया जाए ताकि सभी पात्र पेंशनरों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन सुचारू रूप से उनके बैंक/डाकघर के बचत खातों में वितरित की जा सके। विभाग द्वारा सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन (ई-केवाईसी) युद्ध स्तर पर जिला कल्याण अधिकारी व तहसील कल्याण अधिकारी माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जुलाई 2025 में आरम्भ किया गया था।
इस अभियान के अंतर्गत सभी लाभार्थियों का ई-केवाईसी सत्यापन पूरा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई थी। जिन पेंशन धारकों ने निर्धारित अवधि में अपना ई-केवाईसी सत्यापन नहीं करवाया है, उनकी पेंशन विभाग द्वारा अस्थायी तौर पर रोक दी गई है।
उन्होंने बताया कि इस अंतिम अवसर के उपरान्त, पेंशन लाभार्थी द्वारा अपनी ई-केवाईसी सत्यापित नहीं करने की स्थिति में यह समझा जाएगा कि पेंशनर अनुपलब्ध है अथवा सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने हेतु पात्र नहीं है, तथा उन पैंशनरों की पेंशन स्थायी रूप से बंद कर दी जायेगी। इसके अतिरिक्त, यदि किसी असहाय पेंशनभोगी का आधार कार्ड किसी कारण से नहीं बना है या उसे अपडेट करने की आवश्यकता है, तो वह आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकता है।
ई-केवाईसी सत्यापन हेतु आवश्यक जानकारी एवं समस्या निवारण के लिए लाभार्थी अपने नजदीकी जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षक तथा संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से अविलम्ब संपर्क करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवजात शिशु तस्करी एवं धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ : गिरोह की 7 महिलाएं सहित 9 ग्रिफ्तार

देहरा : हिमाचल प्रदेश के देहरा जिले में पुलिस ने एक संगठित अंतरराज्यीय नवजात शिशु तस्करी एवं धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. इस सनसनीखेज मामले में अब तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पंचायतों में किया जाएगा पौधारोपण

ऊना, 7 अगस्त – खंड विकास अधिकारी ऊना केएल वर्मा की अध्यक्षता में ऊना के पंचायत प्रधानों के साथ मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत प्रधानों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह में चरस की खेप सहित धरा तस्कर : भीड़ ने पुलिस पर कर दिया हमला

पंचायत प्रधान सहित 30 लोगों पर केस दर्ज एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसा क्षेत्र...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू हिमाचल के होंगे नए CM : मुकेश अग्निहोत्री होंगे डिप्टी CM

शिमला : हिमाचल प्रदेश में लंबी उठापटक और जोर अजमायश के बाद आखिर मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। जिसके मुताबिक सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी...
Translate »
error: Content is protected !!