संडूह स्कूल में बाल-अधिकारों के साथ साथ नशे की बुराई पर की चोट

by

सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में किया जागरूक

एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला संडूह में बच्चों व अध्यापकों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्याध्यापिका अमिता देवी ने की।
इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा सुपरवाइजर विक्की जरयाल व पंकज कुमार ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को बाल-अधिकारों के बारे में जैसे बाल विवाह की बुराई, बाल मजदूरी, नशे की बुराई, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल यौन शोषण, घरेलू हिंसा, बाल दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, घरेलू हिंसा से पीड़ित, शारीरिक दंड, दिव्यांग, अनाथ और अर्ध अनाथ बच्चों हेतु सरकार की विभिन्न योजनाओं, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को परामर्श सेवा प्रदान करके मुख्य धारा में जोड़ना इत्यादि के बारे में जागरूक किया। साथ ही बाल अधिकारों में जो नियम एवं प्रावधान हैं, उनके बारे में अवगत करवाया।
इसके साथ ही विद्यालय के बच्चों को आगाह किया गया कि वे सोशल मीडिया से दूर रहें व बहलाने फुसलाने वाले और ब्लैकमेल करने वाले लोगों से कोई संपर्क न रखें। सब लड़कियों को सचेत किया कि वे अनजान लोगों से मेल जोल न बढ़ाएं। उनको बताया गया कि यदि उनको आस-पड़ोस, घर से स्कूल आते-जाते कोई तंग करता है, पीछा करता है, आते जाते भद्दी टिप्पणी करता है, बस इत्यादि में सफर के दौरान कोई गलत तरीके से छूता है, मोबाइल पर गंदी तस्वीर या वीडियो दिखाता है तो इसकी सूचना तुरंत 1098 पर दें।
बच्चों को पोषण, अनुशासन के महत्व एवं जीवन में लक्ष्य निर्धारण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
मुख्याध्यापिका अमिता देवी द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा की गई और इसमें दी गई जानकारियों को बच्चों, अभिभावकों एवं स्वयं अध्यापकों हेतु भी अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया। आज के कार्यक्रम में स्कूल के जेबीटी अध्यापक हेम सिंह सहित 23 बच्चों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा का स्वागत किया नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  रिज मैदान में केंद्रीय राज्य मंत्री परिवहन और व्यापार मामले मंत्रालय हर्ष मल्होत्रा का स्वागत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन विभाग लोक कला और संस्कृति को भी देगा बढ़ावा – एचपीटीडीसी के होटल्स में पर्यटक निहारेंगे शर्मिला की कांगड़ा पेंटिंग : बाली

विद्यार्थियों के बेहतर प्रशिक्षण के लिए सहयोग करेगा पर्यटन विभाग एएम नाथ।  धर्मशाला, 28 सितंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि पर्यटन विभाग हिमाचल की कला और संस्कृति से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आत्मनिर्भरता के माध्यम से समृद्ध हिमाचल की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार – डॉ. शांडिल

ज़िला स्तरीय गणंतत्र दिवस समारोह आयोजित एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार आत्मनिर्भरता का मूल...
हिमाचल प्रदेश

कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए किया जा सकेगा हवन – डीसी

ऊना, 11 अक्तूबर – माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शनार्थ हेतू पूर्व में जारी की गई एसओपी में आंशिक संशोधन किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!