राजकीय आईटीआई पट्टा मेहलोग में रेजिंग एंड एक्ससेलेर्टिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस सत्र का आयोजन

by

आई टी आई प्रशिक्षुओं को उद्यमिता विकास पर किया जागरूक

पट्टा मेहलोग, 7 फरवरी (तारा) : भारत सरकार की रेज़िंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना के अंतर्गत गवर्नमेंट आईटीआई पट्टा महलोग में एक उद्यमिता जागरूकता सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य नवनीत कुमार ने बताया कि
इस सत्र का आयोजन उद्योग विभाग तथा सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट के माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्किललैब्स को राज्य-स्तरीय आउटरीच, संवेदनशीलता एवं क्षमता निर्माण गतिविधियों पर प्रशिक्षुओं की समझ को बढ़ाना रहा।
इस सत्र में विभिन्न ट्रेड्स के विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा शिक्षकों सहित प्रशिक्षुओं को भी उद्यमिता और नवाचार के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार चयनित शैक्षणिक संस्थानों में स्थापित किए जा रहे प्री-इन्क्यूबेशन केंद्रों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया, जिससे राज्य के उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त किया जा सके।
इस सत्र में प्रशिक्षुओं को
उद्यमिता की ओर प्रोत्साहित किया गया तथा
विद्यार्थियों को स्थानीय समस्याओं की पहचान कर टिकाऊ समाधान बारे प्रेरित किया गया।प्रशिक्षुओं को नवाचारी विचारों की ओर अग्रसर किया गया ।
विद्यार्थियों को अपने विचार, चुनौतियाँ एवं समस्या कथन साझा करने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे नवाचार एवं समस्या-समाधान की संस्कृति को बढ़ावा मिले।
उद्योग विभाग एवं स्किललैब्स योजना के अंतर्गत संरचित संवेदनशीलता, मेंटरिंग एवं प्री-इन्क्यूबेशन सहयोग के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
यह सत्र प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी के साथ सम्पन्न हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया तीन दिवसीय रुक्मणी कुंड मेले का विधिवत शुभारंभ

समाज व परिवार के उत्थान व कल्याण को किये महिलाओं के त्याग एवं बलिदान को किया नमन मछुआरों की रॉयल्टी को घटाकर किया एक प्रतिशत, 35 सौ रुपये की सम्मान निधि का भी किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन विकास की परियोजनाओं पर तीव्र गति से होगा कार्य : आरएस बाली…. बोले पर्यटन राजधानी के संकल्प को पूरा करने में नहीं रहे कोई कमी

धर्मशाला, 13 दिसंबर । पर्यटन निगम के अध्यक्ष, कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार एशियन विकास बैंक की मदद से हिमाचल में पर्यटन विकास के लिए 2500 करोड़ रूपये खर्च किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रतिभा सिंह ने सांसद निधि से जारी की 12.75 लाख रुपये की धनराशि

एएम नाथ :  मंडी, 28 जनवरी। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने अपनी सांसद निधि से मंडी संसदीय क्षेत्र की करसोग, कुल्लू, मनाली, आनी, रामपुर, सराज और मंडी सदर विधानसभाओं में विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर के औहर में 33.75 करोड़ रुपये के पर्यटन परिसर की मुख्यमंत्री ने आधारशिला रखी : आधुनिक सुविधाओं से लैस इस परिसर में होटल ब्लॉक, फूड कोर्ट और मनोरंजन क्षेत्र होंगे शमिल

एएम नाथ। बिलासपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला बिलासपुर के औहर में एक नए पर्यटक परिसर की आधारशिला रखी। 33.75 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले और आधुनिक सुविधाओं...
Translate »
error: Content is protected !!