डीसी-11 व मेडिकल कॉलेज चंबा के बीच खेला गया दोस्ताना क्रिकेट मैच

by

एएम नाथ। चम्बा : एनएचपीसी के खेल मैदान में डीसी-11 व मेडिकल कॉलेज चंबा के बीच एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला गया। 20-20 ओवर के इस मैच में डीसी-11 की टीम विजेता रही। नशे के खिलाफ जन जागरूकता बढाने के उद्देश्य से आयोजित इस मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में डीसी-11 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया तथा निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। जवाबी पारी में मेडिकल कॉलेज चंबा की टीम 137 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस दोस्ताना क्रिकेट प्रतियोगिता में एसी टू डीसी केशव राम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। केशव राम ने बताया कि नशे के विरुद्ध जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से डीसी -11 की टीम समय समय पर निरंतर इस प्रकार की मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित कर रही है, ताकि युवा पीढ़ी को खेलों की ओर आकर्षित करते हुए उन्हें नशे के खिलाफ जागरूक व प्रेरित किया जा सके। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार की मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि खेलों की जीवन में अहम भूमिका है तथा खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इसलिए युवाओं को खेलों की तरफ ध्यान देना चाहिए।

उपायुक्त कार्यालय चंबा की टीम में जोगिंदर पाल, अवनेस शर्मा, ओपी सिंह, विजय कुमार, योगेश कुमार, मनोहर, पंकेश, सुयश, हरीश, कुनाल, सूरज, विनोद व विपिन तथा मेडिकल कॉलेज चंबा की तरफ से अशोक टंडन, चमन सिंह, गजन सिंह, परमेंद्र सिंह, अंकू शर्मा, हितेश शर्मा, शनि कुमार, रजत महाजन व बिंदु ठाकुर ने मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दोस्ताना क्रिकेट प्रतियोगिता में पंकेश ने शानदार शतक मारा, जबकि जोगिंदर पाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मैनुअल स्कैवेंजर सतर्कता समिति की बैठक आयोजित: DC चंबा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एम नाथ। चंबा 20 फरवरी ; उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज  जिला में मैनुअल स्कैवेंजर (हाथ से मैला उठाने) अधिनियम 2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांगू का वार्षिक समारोह संपन : 2 करोड़ रुपए के शिलान्यस एवं लोकार्पण ; छात्रों द्वारा आधुनिक तकनीक का उचित उपयोग आवश्यक – संजय अवस्थी

अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क) संजय अवस्थी ने कहा कि छात्रों को आधुनिक तकनीक का सकारात्मक सदुपयोग सीखाना आवश्यक है। संजय अवस्थी आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतीश जोशी ऊना जिला कांग्रेस के जिला सचिव मनोनीत, सतपाल रायजादा व मुकेश अग्निहोत्री का जताया आभार सन्तोषगढ में खुशी की लहर

ऊना : पिछले पच्चास वर्षों से भी ज्यादा सन्तोषगढ नगर का जोशी परिवार कांग्रेस पार्टी से जुडा होने के कारण प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने सन्तोषगढ के मधुरभाषी व कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता सतीश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के हित में, भ्रामक सूचनाओं से बचें : परवेश ठाकुर

एएम नाथ। चम्बा : वरिष्ठ अधिशासी अभियंता, विद्युत मण्डल एचपीएसईबीएल, चम्बा परवेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में पुराने विद्युत...
Translate »
error: Content is protected !!