आपत्तियों का समयबद्ध समाधान किया जाए सुनिश्चित : DC मुकेश रेपसवाल

by

एफसीए मामलों की प्रगति को लेकर बैठक आयोजित

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत वन मंडल चुराह से संबंधित विभिन्न स्वीकृति मामलों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
उपायुक्त ने बैठक के दौरान 23 विभिन्न विभागीय परियोजनाओं के अंतर्गत स्वीकृति मामलों के तहत प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कन्या छात्रावास हिमगिरी से संबंधित भूमि मामले को अगली बैठक से पूर्व वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत सभी विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण कर अनुमति के लिए मामला प्रेषित करने के निर्देश दिए।
मुकेश रेपसवाल स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृति के द्वितीय चरण के अंतर्गत मामलों की अनुपालना शीघ्र सुनिश्चित बनाई जाए।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि अंतर विभागीय समन्वय के आधार पर स्वीकृति के दौरान विभिन्न चरणों पर लगने वाली आपत्तियों का समयबद्ध समाधान भी सुनिश्चित बनाया जाए।
बैठक में अग्निशमन केंद्र भवन तीसा से मामले में प्रगति की जानकारी देते हुए विभागीय प्रतिनिधि ने अगवत किया कि विभिन्न आपत्तियों का समाधान कर एक सप्ताह के भीतर विवरण को पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा।
बैठक में लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, जल शक्ति विभाग से संबंधित विभिन्न विभागीय परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार सहायक अभियंता लोक निर्माण राजेश सहगल सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1.15 किलोग्राम हेरोइन, 5 आधुनिक पिस्तौलें और 9.7 लाख रुप!ये की ड्रग मनी बरामद : 9 गिरफ्तार

अमृतसर :  पंजाब के अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो अलग-अलग माड्यूलों, अंतरराष्ट्रीय नार्को-आर्म्स माड्यूल और अंतर-राज्यीय नार्को-हवाला सिंडिकेट, से जुड़े नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 1.15 किलोग्राम हेरोइन, पांच आधुनिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुरेंद्र के खून से भद्रकाली का तिलक : धामी में 12 मिनट पहाड़ियों के दोनों ओर से पत्थरों की बरसात : सुरेंद्र सिंह को पत्थर लगते ही खेल को बंद

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। देवभूमि में पौराणिक मान्यताएं, देव आस्था की बातें हर किसी को हैरान कर देती हैं। प्रदेश की राजधानी शिमला से...
article-image
पंजाब

कॉर्निया आई बैंक और कार्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी गढ़शंकर अब तक लगा चुकी है 4153 लोगों को आंख की पुतली

गढ़शंकर, 12 फरवरी: रोटरी आई बैंक और कार्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी ने अध्यक्ष डा. जे. बी. बहल के  नेतृत्व में होटल पिंक रोज़ में एक समारोह का आयोजन किया। इसमें श्री अशनी  कुमार निवासी गांव...
Translate »
error: Content is protected !!