चित्रकला में अनामिका व मॉडल में अंजली रही अव्वल : सड़क सुरक्षा को लेकर मानपुरा स्कूल में मॉडल व चित्रकला प्रतियोगिता

by

बद्दी, 9 फरवरी (तारा) : पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से मॉडल व चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
चित्रकला में अनामिका प्रथम, अंशु द्वितीय, निरुता तृतीय स्थान पर रही। मॉडल बनाने में अंजलि प्रथम, अंकेश द्वितीय और संजीवनी तृतीय स्थान पर रही। सड़क सुरक्षा क्लब की शपथ के लिए आंचल प्रथम रही।
स्कूल के प्रधानाचार्य रवि प्रकाश ने अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया। उन्होंने नए विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए। अंजलि और संजीवनी को सड़क सुरक्षा क्लब का सर्वश्रेष्ठ सदस्य चुना गया।
इस दौरान सड़क सुरक्षा क्लब प्रभारी किरण राणा और सदस्य निशा, उमा, शैक्षणिक स्टाफ से गीतांजलि, रीना, मोनिका, तनुजा, कृष्णा, सीमा, अंजू, नविता, याचना, विजय, कुलदीप व देशराज मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिन्हें सुरक्षा नहीं दी गई, उन्हें एक-एक सुरक्षा कर्मचारी दिया जाए : सुरक्षा घटाने को लेकर हाईकोर्ट की दोबारा समीक्षा करने के आदेश

चंडीगढ़ :23 अगस्त: पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए हैं कि पंजाब सरकार नए तरीके से उन सभी लोगों की सुरक्षा की दोबारा समीक्षा करें, जिनकी सुरक्षा घटाई है। अदालत ने कहा...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में होगा विशाल कृत्रिम अंग वितरण शिविर, दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सोनालिका आईटीएल के सौजन्य से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब द्वारा दिव्यांग जनों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु एक विशाल कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर आगामी...
article-image
पंजाब

छात्राओं को किया मासिक धर्म के प्रति जागरूक – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होवार में अपराजिता मैं चम्बा की के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित 

एएम नाथ। चम्बा  :   महिला एवं बाल विकास विभाग की ऒर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होवार में सोमवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की थीम के अंतर्गत ‘अपराजिता मैं चम्बा’ के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!