भाजपा नेत्री निमिशा मेहता ने पिपली वाला के नौजवानों के साथ छोटे बच्चों को वालीबाल स्पोट्र्स किटे की वितरित

by
गढ़शंकर :  मैं सदैव युवाओं को सही दिशा की तरफ ले जाने हेतु तत्पर रहती हूं। यह बात भाजपा नेता मैडम निमिशा मेहता ने पिपलीवाला में स्पोट्र्स किट वितरित करते समय कही। मैडम निमिशा मेहता ने कहा कि युवा पीढ़ी को सही दिशा की तरफ रखने के लिए खेलों की तरफ उत्साहित करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह आज गांव पिपली वाला के युवा खिलाडिय़ों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों को वालीवाल किटें भेंट कर रही हैं ताकि वह शुरु से ही अपने से बड़ों को देख कर खेलों में हिस्सा लें। उनकी इच्छा है कि उनके गढ़शंकर का प्रत्येक युवा सामाजिक कुरीतियों एवं बुराइयों से दूर रहे। जिसके लिए वह लोगों की मदद हेतु तत्पर रहती हैं। उन्होंने समूह नौजवानों को खेलों के प्रति रुचि रखने व उच्च मुकाम हासिल करके अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर गांववासियों की तरफ से मैडम निमिशा मेहता के प्रयासों की सराहना की गई। इस मौके पर बिंदू भूंबला, पिंका भूंबला, भजनलाल जिंदल, जीतराम, दर्शन लाल, अशोक कटारिया तथा अशोक जिंदल विशेष रुप से मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम मान के बयान पर सियासी हंगामा : विधानसभा तथा हाईकोर्ट के लिए जमीन की मांग को लेकर भडक़े विरोधी

चंड़ीगढ़ : हरियाणा की तर्ज पर पंजाब के लिए अलग विधानसभा तथा हाईकोर्ट के लिए जमीन की मांग को लेकर सीएम भगवंत मान को विरोधियों ने घेर लिया है। सीएम के बयान से कांग्रेस...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल ने ओवरऑल ट्रॉफी सहित 10 स्वर्ण पदक जीते

गढ़शंकर,  16 सितम्बर: 13 सितम्बर से सितम्बर 2024 तक प्रताप वर्ल्ड स्कूल पठानकोट में आयोजित हुए सीबीएसई एथलेटिक्स क्लस्टर-18 में क्षेत्र के विख्यात स्कूल दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल के खिलाड़ियों ने अंडर-19 में...
article-image
पंजाब

जिले की 100 सफल महिला उद्यमियों का सम्मान…समाजिक विकास में महिलाओं का योगदान सराहनीय : डिप्टी कमिश्नर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित जिला स्तरीय समागम आयोजित होशियारपुर, 12 मार्च: पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा आज यहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित जिला स्तरीय समागम...
Translate »
error: Content is protected !!