आतंकी साजिश नाकाम … एक व्यक्ति गिरफ्तार : पंजाब पुलिस

by

चंडीगढ़, 10 फरवरी : पंजाब पुलिस ने अमृतसर में एक आरडीएक्स से लैस बम बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) द्वारा समर्थित आतंकवादी साजिश को नाकाम कर दिया।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित गुर्गों के निर्देश पर काम कर रहे एक विदेशी आका के संपर्क में था।

डीजीपी ने बताया कि उपकरण को पता लगने से बचाने के लिए पीवीसी पाइप में छिपाया गया था।

अमृतसर स्थित राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अनन्या जसवाल ने स्कूल स्तर के हुए योगा मुकावलों में ब्लॉक गढ़शंकर में प्रथम : जिला स्तरीय मुकाबलों ने तीसरे स्थान पर रही

गढ़शंकर । एमबीबीजी पब्लिक स्कूल झोनवाल की छठीं कक्षा की छात्रा अनन्या जसवाल ने स्कूल स्तर के हुए योगा मुकावलों में ब्लॉक गढ़शंकर में प्रथम रही और जिला होशियारपुर में हुए जिला स्तरीय मुकाबलों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रिंसिपल केके शर्मा तीसरी बार वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन पंजाब के अध्यक्ष नियुक्त

गढ़शंकर 11 जून :    वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के पदाधिकारियों की एक बैठक चेयरमैन शशि कांत शर्मा की देखरेख और अध्यक्ष केसी पांडे के नेतृत्व में हुई। जिसमें विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने भाग...
article-image
पंजाब

शंभू रेलवे ट्रैक विस्फोट केस को पुलिस ने सुलझाया : मुख्य साजिशकर्ता का सहयोगी गिरफ्तार

चंडीगढ़/पटियाला, 2 मई :  पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आईएसआई आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए तीन प्रमुख आतंकी घटनाओं-सीआईए मोगा ग्रेनेड हमला, सरहिंद रेलवे ट्रैक...
Translate »
error: Content is protected !!