16 से 20 फरबरी तक आयोजित होंगे कैंपस इंटरव्यू : जिला रोजगार अधिकारी

by

एएम नाथ। चम्बा :  जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा के द्वारा जिला के विभिन्न उप रोजगार कार्यालयों में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें निजी कम्पनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों को भरा जाएगा।
उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा यह कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 16 फरबरी को जिला रोजगार कार्यालय बालू चम्बा, 17 फरबरी को उप रोजगार कार्यालय सुंडला, 18 फरबरी को उप रोजगार कार्यालय डलहौज़ी, 19 फरबरी को उप रोजगार कार्यालय तीसा और 20 फरबरी को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
जितेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि आयोजित होने वाले कैंपस इंटरव्यू प्रक्रिया में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योगिता मैट्रिक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार की आयु सीमा 19 से 40 के बीच होनी चाहिए साथ ही चयन के लिए न्यूनतम शारीरिक मानदंड में ऊंचाई 165 सेंटीमीटर और बजन 54 किलोग्राम से 95 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के पश्चात चयनित उम्मीदवारों को एक माह के प्रशिक्षण के पश्चात 8 घंटे ड्यूटी करने पर 15 हज़ार से 17 हज़ार एवं 12 घंटे ड्यूटी करने पर 19 हज़ार से 24 हजार मासिक वेतन एवं अन्य लाभ भी प्रदान किये जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक एवं योग्य पुरुष अभ्यार्थी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर प्रातः 11 बजे उपस्थित हो जाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आत्मनिर्भर हिमाचल सिर्फ़ नारा नहीं, बल्कि हमारा जुनून…केंद्र से 1,500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता नहीं हुई प्राप्त : मुख्यमंत्री सुक्खू

वन भूमि पर आपदा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए केंद्र की स्वीकृति मांग रहा राज्य एएम नाथ। शिमला : vमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी के पड्डल मैदान में एक जनसभा को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिपुओं में और अधिक पौष्टिक खाद्य तेल मिलेगा : विटामिन-ए और डी पौष्टिक तत्व मिलाए गए

शिमला : साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब डिपुओं में और अधिक पौष्टिक खाद्य तेल मिलेगा। तेल को फोर्टिफाइड कर इसमें विटामिन-ए और डी पौष्टिक तत्व मिलाए गए हैं। लोगों के स्वास्थ्य को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा पालमपुर : आईटी पार्क और रोप-वे स्थापना के लिये गोकुल ने किया स्पॉट विजिट

पालमपुर, 2 अगस्त :- सरकार, ज़िला कांगड़ा को प्रदेश में पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। इसमें पालमपुर भी एक खूबसूरत गंतव्य स्थान के रूप शुमार हो इसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शिमला में सर्वदलीय कैंडल मार्च : मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ…..कहा राहुल गांधी बने न्याय की आवाज

एएम नाथ । शिमला :  25 जुलाई ,  नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर आज शिमला में विभिन्न दलों और आम जनता की ओर से सर्वदलीय कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व...
Translate »
error: Content is protected !!