ओपन वर्ग में मुगोवाल ने मनोलिया को 2-1 से हरा कर ट्रॉफी पर ककया कब्जा..सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट सम्पन्न

by

अंडर-14 में कहारपुर व खेड़ा की टीम बराबर रहने पर खेड़ा ने टूर्नामेंट ट्राफी अपने नाम की।
माहिलपुर – संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब के सरपरस्त संत बाबा साधू सिंह व क्लव के प्रधान हरमनजोत सिंह ख़ाबडा की अगुवाई में कहारपुर के खेल मैदान में कराए जा रहे ग्रामीण ओपन सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट के ओपन वर्ग व अंडर14 के दो फ़ाइनल मुकाबले कराये गए। इस टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में बरजिंदर सिंह हुसैनपुर व आप के चब्बेवाल हल्के के इंचार्ज सरपंच हरमिंदर सिंह संधू विशेष रूप में पहुंचे। इस अवसर पर अर्जुनवार्ड फुटबाल खिलाड़ी गुरदेव सिंह गिल, हरनेक सिंह डीएसपी जालंधर, सुरिंदर पाल सिंह लिद्धड डीएसपी जालंधर, कुलविंदर सिंह सेवानिवृत्त डीएसपी, बलजिंदर सिंह डल्ला, गुरमुख सिंह ने सयुंक्त रूप से प्रधानगी की भूमिका निभाई। इस दौरान पवन कुमार भाइआ को हरिनंदन सिंह ख़ाबडा परिवार द्वारा अपने भाई मलकीत सिंह ख़ाबडा अवार्ड के रूप में बाइक देकर सन्मानित किया गया। फ़ाइनल मुकाबले में ओपन वर्ग में पहला खेल मुगोवाल व मनोलिया गांवो की टीमों के दरम्यान खेला गया जिसमें मुगोवाल ने मनोलिया को 2-1 से पराजित किया तो वही अंडर 14 वर्ग में खेड़ा व कहारपुर के वीच खेला गया दोनों टीमें बराबर रहने पर खेड़ा टीम को विजेता घोषित किया गया और उन्हें नगद इनाम देकर सन्मानित किया गया। इस अवसर पर दर्शन सिंह गिल, सुखविंदर कौर बैंस, सूबेदार जोगिंदर सिंह, कोच बंधना सिंह, नरिंदर कौर खाबड़ा, ज्ञान चंद सरपंच, गुरदियाल सिंह, दलजीत सिंह बिट्टू, नरेश कुमार कोच, सुखजीत सिंह, मखन सिंह कोठी, मोहनलाल चित्तो जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी होशियारपुर, परमजीत सिंह पम्मा, हरजीवन सिंह ख़ाबडा, एकम सिंह अमेरिका, दीदार सिंह यूएसए, अमरजीत सिंह यूएसए, सुखविंदर सिंह, मास्टर करम सिंह, तलविंदर हीर, हरजिंदर सिंह, प्रकाश सिंह, गुलसरन सिंह, जुझार सिंह जई, एएसआई सुमित कुमार बाली, एएसआई दलजीत सिंह, राजकुमार राजू एएसआई, सरबजीत सिंह सब्बा, सतविंदर सिंह बिट्टू, संदीप सिंह कैंडोवाल, मास्टर जसवीर सिंह, मनजिंदर सिंह, हरनेक सिंह रिम्पी, हरिंदर सिंह सनी, पंडित संजीव कुमार बाली, मुकेश कुमार, परमात्मा सिंह, रुपिंदर सिंह ख़ाबडा, गुरमीत सिंह मीता, एएसआई मुकेश कुमार, गुरनाम सिंह, जुझार सिंह चंदेली, चरनजीत सिंह, गुरनाम सिंह झंज, जीवन सहोता व जसवीर सिंह कैंडोवाल सहित भारी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
फ़ोटो. :
विजेता टीम को सन्मान चिन्ह देते हुए संत साधू सिंह, हरमनजोतसिंह ख़ाबडा व क्लब सदस्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेला बना पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

प्लास्टिक मुक्त लंगर, अस्थायी व पिंक शौचालय, रेड क्रॉस कैंप, एम्बुलेंस सेवा और ट्रैफिक कंट्रोल में सिविल डिफेंस निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ज़िला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसायटी होशियारपुर की ओर...
article-image
पंजाब

पावरकाम पेंशनर्स एसोसिएशन गढ़शंकर ने बैठक कर मांगों पर विचार किया 

गढ़शंकर, 5 जनवरी:  कमल देव की अध्यक्षता में मंडल गढ़शंकर पावरकाम पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य वक्ता सर्कल लीडर अश्वनी कुमार, सर्कल सचिव जगदीश चंद्र, मंडल गढ़शंकर के नेता...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ACT-2024 तत्काल लागू कर 4000 कंप्यूटर टीचर्स व लैब अटेंडेंट को सेवा सुरक्षा दी जाए : कर्मचारी संगठन

पुनीत महाजन ।।चंडीगढ़ / पंचकूला : हरियाणा प्रदेश के लगभग 4000 कंप्यूटर टीचर्स एवं कंप्यूटर लैब अटेंडेंट अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार को पंचकूला पहुंचे और हरियाणा सरकार द्वारा बनाए गए The Haryana...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री ने ज्वाली में किए 184.33 करोड़ रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में 184.33 करोड़ रुपए की 15 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के...
Translate »
error: Content is protected !!