नाबालिग बच्ची को किया गर्भवती : प्रसव के दौरान हुआ मृत बच्चा, आरोपी ग्रिफ्तार

by

एएम नाथ । चम्बा : चम्बा पुलिस ने  नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने और उसे गर्भवती करने के घिनौने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत  में भेज दिया गया है।

एसपी चंबा विजय सकलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायत के अनुसार, आरोपी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था, जहां उसने पीड़िता का लगातार यौन शोषण किया। पीड़िता जब वापस घर लौटी, तो उसने पेट में तेज दर्द की शिकायत की। परिजन उसे तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके गर्भवती होने की पुष्टि की। घटना के कुछ समय बाद प्रसव के दौरान नाबालिग ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं और साक्ष्यों की गहनता से जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद ऊना के वार्डों के परिसीमन का प्रारूप प्रकाशित, लोगों से मांगे दावे-आक्षेप

रोहित जस्वाल।  ऊना, 15 मई। हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 89 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 9 एवं संशोधित निर्वाचन नियम, 2025 के नियम 2 के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विधायकों की गाड़ियों के चालान का मामला मामले को सदन में उठा : नियमों के विपरीत अधिकारी नेम-प्लेट, फ्लैशर लाइट लगाकर घूमते हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती

शिमला : पॉइंट ऑफ ऑर्डर के तहत फतेहपुर से कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया ने विधानसभा बजट सत्र में विधायकों की गाड़ियों के चालान का मामला मामले को सदन में उठाया। कुछ दिन पहले...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के स्कूलों में 305 अंग्रेजी शिक्षकों की नियुक्ति, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश : पांच साल के अनुबंध पर मिलेगी तैनाती, 30 हजार रुपये मासिक मानदेय निर्धारित

पांच दिन के भीतर ज्वाइनिंग अनिवार्य, नियमित सरकारी सेवा का नहीं मिलेगा लाभ एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने सीबीएसई से संबद्ध राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 305 अंग्रेजी शिक्षकों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन’ का खोखला राग अलापना बंद करे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

‘पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कांगड़ा दौरा स्मार्ट मीटर टेंडर में चहेतों को लाभ देने में नहीं दिखा मुख्यमंत्री का वित्तीय अनुशासन पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने पालमपुर में मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!