मां का खौफनाक कबूलनामा : पहले बेटी फिर बेटा – 10 दिन में 2 दो मौतें….प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर दी चूहे मारने वाली गोलियां

by

बठिंडा :  गांव फूलेवाला में दस दिनों के भीतर दो मासूम बच्चों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. पुलिस जांच में मां और उसके सहयोगियों पर जहर देकर हत्या का आरोप सामने आया है।

गांव फूलेवाला में हुई दो मासूम बच्चों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. महज दस दिनों के अंदर कलियुगी मां ने अपने इश्क के लिए ने केवल पवित्र रिश्ते को शर्मसार किया, ​बल्कि अपने ही जिगर के टुकड़े यानी बेटे और बेटी को मार दिया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गांव वालों ने शुरू में दुखद घटना माना, लेकिन ग्रामीणों के संदेह ने ऐसा राज खोला, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया।

क्या है पूरा मामला?  थाना फूल के अंतर्गत आने वाले गांव फूलेवाला में पहले एक बच्ची की अचानक मौत हुई. परिवार ने ग्रामीणों को बताया कि बच्ची की तबीयत बिगड़ने से उसका निधन हुआ है. किसी ने उस वक्त शक नहीं जताया और अंतिम संस्कार कर दिया गया।

करीब दस दिन बाद उसी घर के सात वर्षीय बेटे की भी मौत हो गई. लगातार दो बच्चों की मौत ने ग्रामीणों को सोचने पर मजबूर कर दिया. गांव वालों ने सामूहिक रूप से पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की।

पुलिस जांच में क्या खुलासा हुआ? : रामपुरा फूल के डीएसपी मनोज कुमार के मुताबिक ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम करवाया गया. इसके बाद जब बच्चों की मां से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने कथित तौर पर खौफनाक खुलासा किया।पंजाब पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि बच्चों को खाने में मां ने चूहे मारने की दवा मिलाकर दी थी. पुलिस के अनुसार, इस साजिश में महिला के साथ दो अन्य लोग भी शामिल थे।

क्या मां ने ही बच्चों को जहर दिया? पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी महिला ने कबूल किया कि उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. आरोप है कि उसने निजी व प्रेम संबंधों में बाधा बनने के कारण यह खौफनाक कदम उठाया. इस मामले में मुख्य आरोपी जस्सी कौर और मोटो कौर को हिरासत में लिया गया है. जबकि तीसरे आरोपी लक्खी सिंह की तलाश जारी है।

किन धाराओं में केस दर्ज हुआ?  थाना फूल पुलिस ने बुद्ध सिंह के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

गांव में कैसा है माहौल?  दो मासूम बच्चों की मौत के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते संदेह न होता तो यह सच शायद कभी सामने नहीं आता. यह मामला न केवल एक आपराधिक घटना है, बल्कि समाज को झकझोर देने वाली त्रासदी भी है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राथमिकता के आधार पर विभागीय सेवाओं की उपलब्धता बनाई जाए सुनिश्चित : सहायक आयुक्त पीपी सिंह

सुशासन सप्ताह के अंतर्गत कार्यशाला आयोजितए एम नाथ। चंबा : सहायक आयुक्त पीपी सिंह की अध्यक्षता में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आज बचत भवन में एक कार्यशाला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कार में बैठी महिला ने कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाया : 50 हजार रुपये की फिरौती की मांग

फरीदाबाद  :  महिला के कहने पर पीड़ित ने एक दुकान से बिरयानी खरीदी और सेक्टर 21 की तरफ चले गए। महिला उसे सेक्टर-21 स्थित मायरा होम्स नाम के होटल में ले गई। यहां निशा...
article-image
पंजाब

पुलिस से हेड कांस्टेबल के हत्यारों का एनकाउंटर , मुख्य आरोपी को लगी गोली, चारों आरोपी गिरफ्तार

बरनाला : हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की हत्या मामले में बरनाला पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस टीम ने 24 घंटे में मुख्य आरोपी सहित 4 हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है...
article-image
पंजाब

आप नेता देवेन्द्र सिंह ने जन्मदिवस पर लगाया पौधा

गढ़शंकर : वातावरण बचाओ कमेटी गढ़शंकर द्वारा आरंभ की गई ‘जन्म एवं वृक्ष’ मुहिम के अंतर्गत ‘आप’ के यूथ नेता देवेन्द्र सिंह काका रोड़ी ने अपने जन्म दिवस पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!