बढ़ता तापमान गेहूं के लिए चुनौती बना…. एक्सपर्ट्स ने जारी किए निर्देश

by

होशियारपुर, 20 फरवरी : पंजाब में वर्तमान रबी सीजन के दौरान लगभग 95 प्रतिशत क्षेत्र में गेहूं की बुवाई 25 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच की गई, जो गेहूं की बुवाई का उपयुक्त समय माना जाता है। गेहूं की फसल विशेष रूप से दाना भरने के समय उच्च तापमान के प्रति अत्यधिक संवेदनशील होती है। इस अवधि में तापमान बढ़ने से दानों के वजन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिससे उत्पादन तथा गुणवत्ता में गिरावट आती है। अधिक तापमान के कारण हल्की से मध्यम भूमि में बोई गई अगैती गेहूं की फसल जल्दी बालियां निकालकर शीघ्र पक जाती है, जिससे दाने कमजोर रह जाते हैं।

फरवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में पिछले वर्ष की तुलना में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. मख्खन सिंह भुल्लर ने किसानों को सलाह दी है कि गेहूं की फसल को हल्की सिंचाई दी जाए। सिंचाई करते समय हवा की गति का ध्यान रखें ताकि फसल गिरने से बची रहे।

फसल विज्ञान विभाग के डॉ. हरि राम मुखी ने जानकारी देते हुए बताया कि जो गेहूं अभी गोभ (फ्लैग लीफ) अवस्था में है, उसे बढ़ते तापमान से बचाने के लिए 2% पोटैशियम नाइट्रेट (13:0:45) का छिड़काव किया जा सकता है। इसके लिए 4 किलोग्राम पोटैशियम नाइट्रेट को 200 लीटर पानी में घोलकर पहला स्प्रे गोभ पत्ता निकलने पर तथा दूसरा छिड़काव बूर आने के समय किया जाए। यह घोल 200 लीटर का ही तैयार करें और स्प्रे शाम के समय करना बेहतर रहता है।

विशेषज्ञों के अनुसार हल्की सिंचाई और पोटैशियम नाइट्रेट (13:0:45) के छिड़काव से उच्च तापमान के दुष्प्रभाव से फसल को काफी हद तक बचाया जा सकता है।

प्रमुख प्रसार वैज्ञानिक एवं फार्म सलाहकार सेवा केंद्र गंगियां की डॉ. चरणजीत कौर ने किसानों से अपील की है कि विश्वविद्यालय की इन सिफारिशों को अपनाकर वे बढ़ते तापमान के दुष्प्रभाव से गेहूं की फसल की प्रभावी सुरक्षा कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार सरसों के तेल के दाम बढ़ा कर बढ़ा रही महंगाई का बोझ – पुरानी सुविधाएं बंद और खाने-पीने की चीजें महंगी कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

सरकार सुनिश्चित करे कि आपदा प्रभावितों को न होने पाए कोई परेशानी एएम नाथ। शिमला शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष ने सरकार द्वारा डिपुओं में मिलने वाले सरसों के तेल के दाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री उज्जवला व गृहिणी सुविधा योजना के तहत 32151 गैस कंनेक्शन वितरित: एडीसी

ऊना, 15 सितंबर: सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा तथा जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक का आज आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। एडीसी ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप-राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री से ओक ओवर में की भेंट

एएम नाथ। शिमला : उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उनके सरकारी आवास ओक ओवर में भेंट की।  मुख्यमंत्री ने उप-राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पारंपरिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निशुल्क मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने की कृषि विभाग ने शुरू की कवायद : ‘आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम’ के सम्पूर्णता अभियान के तहत 30 सितम्बर तक चलेगा अभियान–डॉ. कुलदीप धीमान

एएम नाथ। चंबा, 10 जुलाई ‘आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम’ के सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत विभागीय मानक संकेतकों में परिपूर्णता हासिल को लेकर चंबा ज़िला में कृषि विभाग ने किसानों के खेत- खलिहानों की निशुल्क मिट्टी...
Translate »
error: Content is protected !!