वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट प्रक्रिया की नई तिथियां निर्धारित : 23 की बजाए अब 25 और 26 फ़रवरी को होंगे वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 20 फ़रवरी।क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ऊना अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरटीओ ऊना में 23 फ़रवरी को निर्धारित वाहनों की पासिंग/फिटनेस जांच एवं ड्राइविंग टेस्ट प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि आम जनता की सुविधा एवं कार्यों के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए इन प्रक्रियाओं के लिए नई तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। इसके अनुसार वाहनों की पासिंग/फिटनेस जांच 25 फ़रवरी तथा ड्राइविंग टेस्ट 26 फ़रवरी को आयोजित किए जाएँगे।
आरटीओ अशोक कुमार ने सभी संबंधित वाहन मालिकों एवं आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित नई तिथियों के अनुसार अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

LPG की छुट्टी : चूल्हे में जलेगा अब एथेनॉल, महंगे सिलेंडर से मिलेगी आजादी

नई दिल्‍ली. भारत में रसोई गैस (LPG) की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई में आने वाली बाधाएं अक्सर होटल, रेस्टोरेंट और बड़े संस्थानों के लिए सिरदर्द बनी रहती हैं. लेकिन अब इस संकट का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकमान के आदेश सर्वोपरि, पार्टी के लिए कुछ भी करने को तैयार : आजाद विधायक इस्तीफा देकर दोबारा विधायक का चुनाव लड़ रहा, ऐसी क्या मजबूरी : कमलेश

धरतीपुत्र कहलाने वालों का तो जन्म ही मुंबई का, मेरा तो जन्म, पढ़ाई सब देहरा की लोगों का स्नेह-समर्थन मिल रहा, गांव-गांव जाकर हल करूंगी समस्याएं, भाजपाई बड़ी संख्या जता रहे आस्था एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत कांगड़ा में 227 करोड़ रुपये व्यय . कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान: संजय रत्न

एएम नाथ। धर्मशाला, 5 फरवरी: जिला कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं विधायक संजय रत्न ने आज धर्मशाला में आयोजित जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अफसरों की फौज घटेगी, IAS-IPS कैडर में होगी कटौती…..सुक्खू सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य को आत्मनिर्भर बनाने और परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में कई ऐतिहासिक और बड़े फैसलों का ऐलान किया है. वहीं सोमवार...
Translate »
error: Content is protected !!