शिक्षा मंत्री ने संस्थागत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश

by
योजनाओं और भविष्य की रणनीतियों की समीक्षा की
एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए गुणात्मक शिक्षा की दिशा में किए जा रहे सुधारों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य भर में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और संस्थागत सुविधाओं को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने कहा कि शैक्षणिक मानकों में सुधार लाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करना वर्तमान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, संसाधनों का बेहतर उपयोग और सरकारी संस्थानों में मजबूत शैक्षणिक वातावरण विकसित करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में 39 छात्र और छात्रा विद्यालयों का विलय कर सह-शिक्षा संस्थानों में परिवर्तित किया गया है, ताकि बुनियादी ढांचे और शिक्षण स्टाफ का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त, शून्य नामांकन वाले 39 विद्यालयों को निरस्त करने के लिए शीघ्र ही अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि दो किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने वाले विद्यार्थियों को समय पर परिवहन भत्ता उपलब्ध करवाया जाए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अधिकारियों को गैर-सीबीएसई विद्यालयों के विलय के लिए प्रारूप तैयार करने के निर्देश भी दिए।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि 100 से कम नामांकन वाले महाविद्यालयों का भी विलय किया जाएगा, ताकि संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों का समायोजन आवश्यकता के अनुसार अन्य संस्थानों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से व्यावसायिक पाठयक्रमों, शिक्षकों की भर्ती या वर्तमान कर्मचारियों की सेवाओं पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इन सुधारों के परिणामस्वरूप किसी भी कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी।
खेल अधोसंरचना के विकास के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए निर्णयों के अनुसार नए और उन्नत खेल छात्रावासों को तत्काल प्रभाव से कार्यशील करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि नवोदित खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाए
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेहरू युवा केंद्र ऊना ने ललड़ी में मनाया युवा सप्ताह

ऊना  : नेहरू युवा केन्द्र ऊना द्वारा आज विकास खंड हरोली के गांव ललड़ी में स्वामी विवेकानंद जी की याद में युवा सप्ताह मनाया गया। जिसमें आदि शक्ति युवा क्लब ललड़ी के स्वयंसेवियों ने...
हिमाचल प्रदेश

28 दिन का अंतराल पूर्ण करने वाले हैल्थकेयर स्टाफ को लगाई जा रही टीकाकरण की दूसरा खुराक

ऊना, 17 फरवरी: जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। अभियान में सर्वप्रथम हेल्थ केयर स्टाफ, आंगनबाड़ी तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग का वार्षिक समारोह आयोजित : शिक्षा बनाती है मनुष्य को पूर्ण – संजय अवस्थी

अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षित युवा ही समाज को नई राह दिखा सकते हैं। संजय अवस्थी...
हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलाने व अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए एसडीएम किए प्राधिकृत

ऊना : हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 79 पठित हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 85 और अधिनियम की धारा 127 के प्रावधानों के तहत जिला ऊना के...
Translate »
error: Content is protected !!