30 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में एक गिरफ्तार : विदेशी नंबरों से दी धमकियां

by

अमृतसर : पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच अमृतसर के जंडियाला गुरु में 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इस प्रकरण ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था, क्योंकि पीड़ित को विदेश नंबरों से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। जानकारी के अनुसार थाना जंडियाला गुरु पुलिस ने आजाद सिंह पुत्र कर्नैल सिंह निवासी गांव बुतारी, थाना खलचियां को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल और एसएसपी अमृतसर देहात सुहेल मीर के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

शिकायतकर्ता दीपक जुल्का निवासी पटेल नगर, जंडियाला गुरु ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 14 जनवरी 2026 से उसे विदेशी मोबाइल नंबरों से लगातार व्हाट्सएप कॉल और मैसेज आ रहे थे। कॉल करने वालों ने अपने नाम केशव शिवाला, सत्ता निशहरा और करण बाठ बताए और 30 लाख रुपये की मांग की। रकम न देने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

इस संबंध में थाना जंडियाला गुरु में मुकदमा नंबर 33 दिनांक 9 फरवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 308(4), 351(2) और 111 के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और मानव स्रोतों की मदद से आरोपी की पहचान की। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल डेटा से अन्य आरोपियों और नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं। बाकी नामजद और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस के कर्मचारी को CBI ने बहन के घर से दबोचा : Fake Encounter Case में 20 साल से था फरार,

मोहाली। दो दशक से अधिक समय तक गिरफ्तारी से बचने वाले पंजाब पुलिस के कर्मचारी 55 वर्षीय कश्मीर सिंह को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया है। 1991 के फर्जी...
article-image
पंजाब

33 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान के नवीनीकरण का डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने रखा शिलान्यास

गढ़शंकर: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोगों के साथ सीधा संवाद और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए गांव ऐमा...
article-image
पंजाब

पार्किंग में एक पुराना बम बरामद : तरनतारन के गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव दरबार साहिब की पार्किंग में

तरनतारन: तरनतारन के गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव दरबार साहिब की पार्किंग में एक पुराना बम बरामद हुआ है। एक रेहड़ी चालक को सफाई के दौरान उक्त बम मिला जिसकी सूचना उसने दरबार साहिब...
article-image
Uncategorized , पंजाब

Savi International’s Mukul Verma

Savi International’s Mukul Verma and Senior Journalist Sanjeev Kumar Discuss Punjab Government’s ‘War Against Drugs’ Campaign, Emphasize Youth Transformatio *Daljeet Ajnoha/ Jalandhar/June 6 In a significant interaction, Mukul Verma, Executive Director of Savi International,...
Translate »
error: Content is protected !!