बरौर पंचायत के छमैरी गांव में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

by

पोस्टमार्टम के लिए शव चम्बा अस्पताल लाया गया, पुलिस जांच में जुटी

एएम नाथ। चंबा :  ग्राम पंचायत बरौर के गांव छमैरी (चमीणू) में एक 36 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने युवक की मौत को हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक की पहचान सोनू कुमार (36 वर्ष) पुत्र प्रकाश चंद के रूप में हुई है। मृतक अपने पीछे पत्नी अंजू तथा दो छोटे बच्चों 9 वर्षीय पुत्र तनिष और 7 वर्षीय पुत्री हर्षिता को छोड़ गए हैं। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चम्बा अस्पताल लाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

400 साल पुरानी मूर्ति में मिला क्यूआर कोड : क्यूआर कोड को देखने के बाद हर कोई हैरान

अमेरिका की प्राचीन माया सभ्यता के बारे में आप सब ने सुना और पढ़ा जरूर होगा। यह सभ्यता, और ग्वाटेमाला, मैक्सिको, होंडुरास तथा यूकाटन प्रायद्वीप में स्थापित थी। आपको बता दें कि माया मैक्सिको...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने पर हाईकोर्ट की रोक : पद पर अगली सुनवाई तक बने रहेंगे

एएम नाथ। शिमला :  हाईकोर्ट ने आउटसोर्स के तहत स्वीकृत पदों पर कौशल विकास निगम में तैनात तीन जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की सेवाएं समाप्त करने के फैसले पर रोक लगा दी है। तीनों अगली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परिवार संग टॉय ट्रेन में सफर कर भावुक हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

कालका-शिमला रेल यात्रा को राज्यपाल ने बताया अविस्मरणीय अनुभव एएम नाथ। चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अपने परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध कालका-शिमला टॉय ट्रेन में सफर कर हिमालय की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत : पुलिस ने पति को हिरासत लिया, मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर दर्ज मामला दर्ज

बिलासपुर : घुमारवीं शहर के साथ लगते गांव पटटा में एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया है तथा मृतका के...
Translate »
error: Content is protected !!