चम्बा मेडिकल कॉलेज में ‘वन मैन आर्मी’ बने डॉ. रोहित

by

21 दिनों में 77 सफल ऑपरेशन

एएम नाथ। चम्बा : मेडिकल कॉलेज चम्बा में स्टाफ की कमी के बीच एक डॉक्टर की मेहनत और समर्पण मिसाल बनकर सामने आया है। सर्जरी विभाग में तैनात डॉ. रोहित ने मिशन मोड में काम करते हुए मात्र 21 दिनों के भीतर 77 सफल ऑपरेशन कर मरीजों को नया जीवन दिया।
बताया जा रहा है कि विभाग के अन्य साथी छुट्टी पर होने के कारण डॉ. रोहित को अकेले ही पूरे सर्जरी विभाग की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ ऑपरेशन किए, बल्कि ओपीडी, मरीजों की देखभाल और मेडिकल छात्रों की कक्षाएं भी नियमित रूप से संचालित कीं।
तीन हफ्तों तक डॉ. रोहित लगातार 24 घंटे ऑन-कॉल ड्यूटी पर रहे और आपातकालीन मामलों में तुरंत सर्जरी कर मरीजों की जान बचाई। सीमित संसाधनों और स्टाफ की कमी के बावजूद उनकी कार्यशैली ने अस्पताल प्रबंधन और मरीजों का भरोसा मजबूत किया।
इन 21 दिनों में करीब 2500 मरीजों का इलाज करते हुए डॉ. रोहित ने स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी अकेले निभाई, जिससे दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कनाडा में भारतीय प्रवासियों को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं : राज्य का भ्रमण और निवेश करने का दिया आमंत्रण

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कनाडा के ओटावा स्थित ऐतिहासिक संसद हिल पर आयोजित कुल्लू दशहरा के भव्य समारोह के अवसर पर एक विशेष वीडियो संदेश के माध्यम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने भावी मतदाताओं को प्रदान किए मतदाता पहचान पत्र  : मताधिकार के महत्व को समझें युवा- DC अपूर्व देवगन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर  पर कार्यक्रम आयोजित ,   उपायुक्त ने लोकतंत्र की प्रति निष्ठा की भी दिलाई शपथ एएम नाथ। चंबा, 25 जनवरी : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर  पर उपायुक्त एवं जिला...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विधायकों की गाड़ियों के चालान का मामला मामले को सदन में उठा : नियमों के विपरीत अधिकारी नेम-प्लेट, फ्लैशर लाइट लगाकर घूमते हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती

शिमला : पॉइंट ऑफ ऑर्डर के तहत फतेहपुर से कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया ने विधानसभा बजट सत्र में विधायकों की गाड़ियों के चालान का मामला मामले को सदन में उठाया। कुछ दिन पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा क्षेत्र 54-कसौली (अ.जा.) के अंतर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों का मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुनीष गर्ग ने किया निरीक्षण

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मुनीष गर्ग ने आज सोलन ज़िला के । मुनीष गर्ग ने फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का 27 अक्तूबर, 2023 से 09 दिसम्बर, 2023 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!